हेल्दी नाश्ते से करें दिन की शुरूवात, डाइट में शामिल करें ये 4 फूड, शरीर रहेगा स्वस्थ

By संदीप दाहिमा | Published: September 17, 2021 08:39 AM2021-09-17T08:39:26+5:302021-09-17T08:39:26+5:30

Next

हेल्दी दिन की शरुआत हेल्दी नाश्ते से होती है। अगर सुबह का नाश्ते हेल्दी रहे तो शरीर स्वस्थ्य रहता है। साथ ही पेट से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। पूरे दिन शरीर को चार्ज रखने के लिए सुबह का नाश्ते अहम भूमिका निभाता है। लेकिन आजकल के लोग ऑफिस और काम के चक्कर में नास्ता मिस कर देते हैं जो आपके शरीर को नुकसान पहुंचाता है।

गर्मियों में ओट्स को अपने नाश्ते में शामिल करें। इससे आपके शरीर में प्रोटिन की कमी पूर्ती होगी, और खाना भी आसानी से पकेगा। दही, चना दाल, उड़द की दाल, गाजर और ओट्स मिलाकर इनको तैयार कर सकते हैं। यह प्रोटिन से भरपूर होते हैं साथ ही इसमे कैलोरी में भी कमी होती है, जो आपको केवल एनर्जी तो देते है लेकिन आपके वजन को बढ़ने से रोकते है। अपने नास्ते में ओट्स को शामिल करके अपने शरीर को स्वस्थ्य और मजबूत बनाए।

लॉकडाउन में घर में रह रहे लोग आसानी सोया उत्तपम बना सकते हैं। जो आपके हेल्दी डाइट में भी शामिल है। नास्ते में अगर आप सोया उत्तपम खाते हैं तो पूरे दिन आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे। यह एक हेल्दी और प्रोटिन से भरपूर ब्रेकफास्ट है। इसे आप सोया, सूजी और कुछ कटी हुई सब्जियों के साथ तैयार कर सकते हैं। ये खाने में भी स्वादिष्ट है और स्वास्थ्य वर्धक भी है।

सेब की खीर शायद ही आपने कभी खाया हो। हो सकता है आपने पहली बार सुना भी हो लेकिन सेब की खीर हेल्दी और पोषण से भरपूर रेसिपी है। जिसे सुबह के नाश्ते में बनाया जा सकता है। सेब की खीर को बनाने के कई तरीके है। इसमें कई तरह के हेल्दी चीजों को मिलाकर बना सकते हैं और पूरे दिन चार्ज रह सकते हैं।

अंडा सुबह के ब्रेकफास्ट के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। अंडा प्रोटिन का सस्ता और अच्छा स्रोत है। इसे आप कई तरह से बना के खा सकते हैं। एग करी, ऑमलेट, या अंडे की भुर्जी बना सकते हैं। ज्यादातर लोग सुबग उबले हुए अंडे खाना पसंद करते हैं लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है आप चाहे तो उबले हुए अंडे के अलावा उसकी तरह तरह की डिस बना के खा सकते हैं। अंडे में कई तरह के प्रोटिन और विटमिन पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। अगर आप भी रोजाना अंडा खाते हैं तो आपका शरीर स्वस्थ रहेगा।