हाई ब्लड प्रेशर को नार्मल कैसे करें? डाइट में शामिल करें ये 6 चीजें

By संदीप दाहिमा | Published: July 11, 2021 06:57 AM2021-07-11T06:57:05+5:302021-07-11T06:57:05+5:30

Next

नींबू पानी पीने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कंट्रोल में रहती हैं। ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल में रखने के लिए रोजाना सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर पियें।

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए रोजाना नारियल पानी का सेवन करें। रोजाना खाली पेट में नारियल पानी का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या दूर हो जाती है।

लहसुन में भरपूर मात्रा में नाइट्रिक एसिड और हाइड्रोजन सल्फाइड मौजूद होता है। लहसुन का सेवन करने से ब्लड में थक्के नहीं जमते हैं। जिससे ब्लड प्रेशर के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है।

अधिक नमक लेने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। कम नमक से हाई ब्लड प्रेशर पर काबू पाया जा सकता है।

ऐसे आहार लें जिनसे शरीर में कोलेस्ट्राल का स्तर नियंत्रित रहे जैसे सेब और संतरे का सेवन, प्याज, ब्रोकली जैसी सब्जियों और मछली का सेवन।

गेहूं व चने के आटे को बराबर मात्रा में लेकर बनाई गई रोटी खूब चबा-चबाकर खाएं, आटे से चोकर न निकालें। यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में काफी कारगर है।