Health Tips: भूख बढ़ाने का घरेलू उपाय, खाएं हींग कई बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

By संदीप दाहिमा | Published: September 27, 2021 06:20 PM2021-09-27T18:20:52+5:302021-09-27T18:25:31+5:30

Next

यदि आप भूख न लगने की समस्या से परेशान है, तो आपको हींग का पानी पीना शुरु कर देना चाहिए। आप रोज थोड़ा-थोड़ा हींग का पानी पियें, इससे धीरे-धीरे आपको भूख लगनी शुरू हो जाएगी। आप हींग को गर्म पानी के साथ भी पी सकते है।

यदि आप कान के दर्द से परेशान हैं, तो आप थोड़ा सा पानी ले और उसके अंदर थोड़ी सी हींग मिलाकर कान में डाल ले। या आप ऐसा करें गर्म तेल में थोड़ी सी हींग डालकर उसको कान में डाल लें। ऐसा करने से आपको कान के दर्द से तुरंत आराम मिल सकता है।

यदि आपके दांतो में कीड़ा लग गया है तो आप हींग के पानी से आप कुल्ला कर ले या फिर आप हींग का पानी रुई की मदद से अपने दांतो पर लगा ले। ऐसा करने से आपके दांतो में लगा कीड़ा खत्म होने लगेगा आपके दांतो को आराम पहुंचेगा।

यदि आपको कब्ज और गैस की समस्या है तो आप ऐसा करें सोने से पहले हींग का पानी पी ले। सुबह तक आपके पेट को कब्ज और गैस की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

हींग प्राकृतिक रूप से बलगम को दूर करके छाती के कंजेस्शन को ठीक करता है। यह एक शक्तिशाली श्वसन उत्तेजक है। इसे शहद, अदरक के साथ मिलाकर खाने से खांसी व ब्रोंकाइटिस की समस्या में आराम मिलता है।