गुड़ खाने के फायदे : जानें गुड़ और चने खाने के बेमिसाल 5 फायदे, इम्यूनिटी, खून की कमी और कमजोरी होगी दूर

By संदीप दाहिमा | Published: April 9, 2021 07:15 AM2021-04-09T07:15:38+5:302021-04-09T07:15:38+5:30

Next

गर्म दूध के साथ गुड़ खाने से खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ जाती है, ऐसा होने से एनीमिया को रोका जा सकताा है। आपको रात को सोते समय इस मिश्रण का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में होने वाली कमजोरी व थकान भी दूर हो सकती है।

गुड़ और दूध दोनों ही हड्डियों के लिए फायदेमंद होते हैं, इसलिए दूध में गुड़ म‍िलाकर पीने से हड्डियां सेहतमंद होती हैं। इससे मांसपेशियों को पोषण मिलता है, साथ ही हड्डियों के जोड़ों से संबंध‍ित बीमार‍ियों जैसे- गठिया का खतरे भी कम हो जाता है।

पीरियड में होने वाले पेट दर्द व ऐंठन से भी हमें दूध और गुड़ के सेवन से फायदा मिलता है। गुड में मौजूद पोटेशयम शरीर की में पानी की कमी को पूरा करता है जिससे हम अपने पेट कम करने मेंउ गुड़ और दूध से फायदा मिलता है।

नियमित रूप से भुने हुए चने खाने से हड्डियों को मजबूत बनाने, मर्दाना ताकत बढ़ाने, खून की कमी पूरी करने आदि में सहायता मिलती है। हम आपको बता रहे हैं कि रोजाना भुने हुए चने खाने से आपकी सेहत को और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

आजकल के समय में देखा जाए तो बहुत से लोग अपने मोटापे की वजह से परेशान है अगर आप भी अपने मोटापे की वजह से परेशान है तो भुने हुए चने खाना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा रोजाना भुने हुए चने खाने से मोटापे की समस्या में राहत प्राप्त होती है यदि इसका सेवन किया जाए तो शरीर से अतिरिक्त चर्बी को पिघलाने में सहायता करता है।

जिन व्यक्तियों को कब्ज की समस्या है उन्हें रोजाना भुने हुए चने खाने से बहुत आराम मिलेगा कब्ज शरीर में कई बीमारियों का कारण होती है कब्ज होने पर आप दिन भर आलस महसूस करते हैं और परेशान रहते हैं आप भुने हुए चनों का नियमित रूप से सेवन कीजिए आपको कब्ज से छुटकारा प्राप्त हो जाएगा।