कमजोर लीवर को कैसे ठीक करें? रोज खाएं ये 6 चीजें लीवर बनेगा मजबूत और स्वस्थ

By संदीप दाहिमा | Published: September 3, 2021 10:02 AM2021-09-03T10:02:28+5:302021-09-03T10:02:28+5:30

Next

लीवर को स्वस्थ रखने के लिए पालक का सेवन करना चाहिए। पालक को लीवर के साथ-साथ हमारी आंखों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। पालक में विटामिन-ए और ग्लूटाथिओन नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो लीवर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।

ग्रीन टी पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। ग्रीन टी वजन कम करने के साथ ही लीवर को स्वस्थ रखने में मदद करती है। ग्रीन टी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा के कारण, यह शरीर से बुरी चीजों को हटाने में मदद कर सकता है।

चुकंदर का सेवन लिवर के लिए फायदेमंद माना जाता है। चुकंदर में अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो हमारे शरीर से वसा को कम करने में मदद करता है। चुकंदर को हम सलाद या सब्जी के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

हल्दी में ऑक्सीडेटिव गुण होते हैं। जो तनाव को कम करता है और लीवर को किसी भी तरह की बीमारियों से बचाता है। हल्दी को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

गाजर में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। जो लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें विटामिन, खनिज गुण भी होते हैं। आप गाजर का उपयोग सलाद या जूस के रूप में कर सकते हैं।

एवोकैडो नाशपाती के आकार का फल है, ये काफी पौष्टिक फल है और ये अनसैचुरेटेड फैटी एसिड से भरपूर है, ये कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है।