नींद नहीं आने की समस्या से मिलेगा छुटकारा, रात में सोने से पहले खाएं और पिएं ये चीजें

By संदीप दाहिमा | Published: August 2, 2022 04:15 PM2022-08-02T16:15:59+5:302022-08-02T16:21:14+5:30

Next

अच्छी डाइट नींद लाने में आपकी मदद कर सकती है। रात में अच्छी नींद के लिए आप अपने डेली डाइट में बदलाव कर सकते हैं। चलिए जानते हैं अच्छी नींद के लिए अपनी डेली लाइफ के डाइट में क्या क्या बदलें जो आपकी बेहतर नींद के लिए मददगार साबित होगा।

कैमोमाइल चाय- अगर आप चाय पीना पसंद करते हैं तो सोते समय कैमोमाइल चाय पी सकते हैं। यह चाय पीने से आपके मन को शांति मिलेगी और बेहतर नींद मिलेगी। यह चाय मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी है। साथ ही तनाव दूर करने के लिए मदद करती है। अगर आप बेहतर नींद लेना चाहते हैं तो कैमोमाइल का चाय आपके लिए अच्छा विकल्प है।

नट्स सेहत के लिए लाभयादक और स्वादिष्ट स्नैक्स में से एक है। इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। कुछ नट्स जो आपको बेहतर नींद के लिए मददगार होते हैं। बादाम और अखरोट में मैगेनिशियम होता है जो नींद को बढ़ावा देते हैं। अगर आप नींद लेना चाहते हैं जो नट्स भी आपके लिए अच्छा विकल्प है। सोने से पहले या डेली डाइट में भी आप नट्स खा सकते हैं। ये सेहत के लिए भी काफी लाभदायक होता है।

बिस्तर में जाने से पहले भारत के कई घरों में दूध पीना अनिवार्य होता है। हालांकि ये जरूरी नहीं कि हर घर में सोते समय दूध ही पीए। अगर आप नींद की समस्या से परेशान हैं तो दूध पीना काफी अच्छा विकल्प है।

वैसे तो डेली दूध पीना अच्छा होता ही है लेकिन डेली सोने से पहले दूध के साथ शहद भी मिला कर पीना और भी लाभकारी होगा। शहद के साथ गर्म दूध पीने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। यह आपको नींद की परेशानी से लड़ने में मदद करता है।

कीवी- फलों में पोषक तत्वों के साथ-साथ फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है। अच्छी नींद के लिए रोजाना फल खाने की भी सलाह दी जाती है। यह विटमिन सी शरीर के इम्यूनिटी को सही रखता है। किवी सबसे कम कैलोरी वाला फल है जो वजन कम करने में भी मदद करता है। अध्ययन में कहा जाता है कि बिस्तर पर जाने से पहले बेहतर नींद को बढ़ावा मिलता है।