सुबह खाली पेट अमरूद के पत्ते खाने के फायदे, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल की समस्या से मिलेगा छुटकारा

By संदीप दाहिमा | Published: September 12, 2022 03:21 PM2022-09-12T15:21:50+5:302022-09-12T15:25:57+5:30

Next

यह विटामिन सी, लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट का भंडार है। अमरूद में पोटेशियम ब्लड प्रेशर लेवल को सामान्य करने में मदद करता है। फाइबर से भरपूर यह फल वजन कम करने में भी सहायक होता है।

ऐसा माना जाता है कि अमरूद की पत्तियां विटामिन सी और फ्लेवोनोइड जैसे क्वेरसेटिन का भंडार हैं। आप अमरूद के पत्तों की चाय बनाकर पी सकते हैं या इन्हें कच्चा भी चबाया जा सकता है। चलिए जानते हैं इनसे आपको और क्या-क्या स्वास्थ्य फायदे होते हैं।

अमरूद के पत्ते शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से आपको हार्ट अटैक, स्ट्रोक, मोटापे और दिल से जुड़ीं कई गंभीर बीमारियों का खतरा हो सकता है।

अमरूद के हरे पत्तों से आपको गठिया, कोलेस्ट्रॉल, पेट दर्द, उल्टी आदि से बचने में मदद मिलती है। अगर आप डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित हैं, तो आपको अमरूद के पत्तों को किसी भी कीमत पर अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

अगर तमाम कोशिशों के बावजूद आपका वजन कम नहीं हो रहा है, तो आपके लिए इससे बेहतर विकल्प नहीं है। अमरूद के पत्तों की चाय कॉम्पलेक्स कार्ब्स को शुगर में बदलने से रोकती हैं, जिससे तेजी से वजन कम होता है। लाभ पाने के लिए नियमित रूप से अमरूद की चाय या जूस पिएं।

अगर आप बालों के झड़ने से परेशान हैं, तो अमरूद की पत्तियां आपके बालों से वरदान साबित हो सकती हैं। अमरूद की पत्तियों को उबालकर सिर पर मसाज करने से आपको लाभ हो सकता है। अमरूद एंटीऑक्सिडेंट में समृद्ध है जो बालों के विकास के लिए मददगार है।