हड्डियों को खोखला बना देंगी ये गलतियां, आज ही हो जाएं सचेत, जानें हड्डियां बनेंगी स्वस्थ और मजबूत

By संदीप दाहिमा | Published: July 27, 2022 06:54 AM2022-07-27T06:54:29+5:302022-07-27T06:56:19+5:30

Next

चाय और कॉफी का ज्यादा सेवन करने से भी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इसमें मौजूद कैफीन हड्डियों की सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है।

कोल्ड ड्रिंक में कार्बन डाइऑक्साइड और फास्फोरस पाया जाता है जो हड्डियों को खोखला बना देता है। अधिक मात्रा में खाया गया चॉकलेट भी हड्डियों को कमजोर कर सकता है।

विटामिन डी की कमी भी भी एक मुख्य वजह है जिसके कारण हड्डियां कमजोर होने लगती हैं स्वस्थ हड्डियों के लिए अपनी डाइट में विटामिन डी युक्त चीजें खानी चाहिए।

शरीर में प्रोटीन की कमी एक मुख्य वजह है जिसके कारण हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, ऐसे में आपको प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए।

खाने-पीने से जुड़ी कुछ आदतें हड्डियों को समय से पहले कमजोर बना देती हैं। आपको पता होना चाहिए कि स्वस्थ और मजबूत हड्डियों के लिए कैल्शियम और पोषक तत्वों की जरूरत होती है।