मोटापे से परेशान लोग अपनी डाइट में करें ये खास चीजें शामिल, एक हफ्ते में दिखेगा असर

By संदीप दाहिमा | Published: September 22, 2019 11:22 AM2019-09-22T11:22:08+5:302019-09-22T11:22:08+5:30

Next

अगर जिम में पसीना बहाने या अन्य तमाम उपायों से आपका वजन कम नहीं हो रहा है, तो आपको जनरल मोटर्स डाइट प्रोग्राम (जीएम डाइट) फॉलो करना चाहिए। बताया जाता है कि इससे एक हफ्ते के भीतर आपका वजन कम हो सकता है। डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिश्ट शिखा ए शर्मा आपको इस डाइट के बारे में बता रही हैं।

ऐसा दावा किया जाता है कि इसकी मदद से 7 दिनों में वजन कम किया जा सकता है। अगर आपको अपनी सहेली की शादी में जाना हैं और आपके पास केवल सात दिन हैं? तो चिंता करने की जरुरत नहीं है क्‍योंकि इस डाइट के जरिए आप हफ्तेभर में ही 5 से 7 किलो तक वजन कम कर सकते हैं। इससे आपको शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर डिटॉक्स करने में भी मदद मिलती है।

पहले दिन आप जितना चाहें उतने फल खा सकते हैं। आप तरबूज, पपीता, सेब और कीवी आदि फल खा सकते हैं। आपको दिन में 8 से 12 गिलास पानी पीना चाहिए। यदि आपको भूख लगती है, तो आप कुछ फल ले सकते हैं और अपनी लालसा को पूरा कर सकते हैं।

आपको दूसरे दिन केवल एक सब्जियों का सेवन करना होगा। आप उसे पकाकर या कच्चा खा सकते हैं। सब्जी में तेल ना डालें। जब भी आपको भूख लगती है तो आप सब्जियां ही खाएं। आप गाजर, बीन्स, खीरा, टमाटर और गोभी खा सकते हैं।

तीसरे दिन, आपका शरीर लगभग नई डाइट के लिए तैयार हो जाएगा। सब्जियां खाने के एक दिन बाद, इस दिन आप फल और सब्जियां दोनों खा सकते हैं। इससे आपको फाइबर, पोषक तत्व और प्रोटीन मिलते हैं।

इस दिन आपको 8 से 10 केले खाने चाहिए। इसके अलावा पूरे दिन में चार गिलास दूध और 8 से 12 गिलास पानी पीना चाहिए।

आपको दिन में 6 टमाटर, एक कप ब्राउन राइस और 12 से 15 गिलास पानी लेना चाहिए। अगर आप नॉन वेजेटेरियन हैं, तो आप चिकन और फिश का सेवन कर सकते हैं।

इस दिन आपको एक कप ब्राउन राइस, पकी हुई या कच्ची सब्जियां (बिना तेल के) और 8 से 12 गिलास पानी पीना चाहिए। गर आप नॉन वेजेटेरियन हैं, तो आप चिकन और फिश का सेवन कर सकते हैं।

डाइट के आखिरी दिन आप एक कप ब्राउन राइस, कोई भी सब्जी और सभी फलों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप खाने के बाद एक गिलास फ्रूट जूस ले सकते हैं।