Coronavirus: इन 7 चीजों को खाने से बढ़ेगी इम्यूनिटी पावर, कोरोना जैसी बीमारियों से लड़ने में मिलेगी मदद

By संदीप दाहिमा | Published: June 19, 2020 06:38 AM2020-06-19T06:38:07+5:302020-06-19T06:38:07+5:30

Next

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको खाने में जरूर शामिल करना चाहिए, इनके नियमित सेवन से आपको कई अन्य गंभीर समस्याओं से बचने में मदद मिल सकती है।

गाजर सलाद के रूप में खाने का सबसे शानदार विकल्प हैं। वे विटामिन ए का भी एक बेहतर स्रोत है, जो संक्रमण से लड़ने के लिए शरीर की क्षमता को बढ़ाता है। इसके अलावा यह आपको सर्दी, गले में खराश और वायरल संक्रमण से बचाने में भी सहायक है।

इसके नियमित सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ाने और इम्यून पावर को मजबूत बनाया जा सकता है। यह विटामिन बी का एक बेहतर स्रोत है जैसे कि थियामिन, राइबोफ्लेविन और नियासिन। इसमें एक संतरे की तुलना में 500 गुना अधिक विटामिन सी होता है और आम तौर पर गाजर की तुलना में अधिक बीटा-कैरोटीन होता है। इसके एक कप सर्विंग में विटामिन ए का 180 प्रतिशत विटामिन सी 30 प्रतिशत होता है।

इसमें विटामिन ई होता है, जो इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाता है, शरीर के ऊतकों को नुकसान से बचाता है, बालों और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखता है। यह एंटीबॉडी के उत्पादन में सहायक होता है। यह फाइबर, पोटेशियम और विटामिन सी, के, फोलेट और बी 6 का एक अच्छा स्रोत है। एवोकैडो का काली मिर्च सलाद या तोरी पास्ता में उपयोग करें।

यह गहरे रंग की, पत्तेदार हरी सब्जी बीमारी को दूर रखने में सहायक है। आप इसे ताजा अंजीर और संतरे के साथ सलाद में खा सकते हैं। इसका ज्यादा फायदा लेने के लिए आपको इसके सब्जी बनाकर नहीं खानी चाहिए। यह विटामिन सी सहित अन्य पोषक तत्वों का भंडार है।

ब्रोकली शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें कोलीन होता है जो आपके पेट के लिए अच्छा होता है। अपने ब्रोकोली को पकाने के बजाय इसे कच्चा खाने की कोशिश करें, क्योंकि यह इस तरह से अधिक पौष्टिक है।

अजमोद के सुगंधित पौधे में बहुत सारे कैमारिन होते हैं, जो आपकी सफेद रक्त कोशिकाओं के लिए जरूरी हैं। आप लहसुन, ताजा नींबू का रस, और कटा हुआ ताजा अजमोद का सलाद बना सकते हैं। नियमित रूप से इसके सेवन से आपको कई गंभीर समस्याओं से बचने में मदद मिल सकती है।

यह एक शक्तिशाली एंटी-वायरल फूड है। इसे आप कच्चा, मैश करके या सूप में डालकर खा सकते हैं। कटा हुआ कच्चा लहसुन को एक चम्मच कच्चे शहद के साथ मिलाकर खाएं और साथ में एक लौंग का भी सेवन करें। इस मिश्रण को कम से दो से तीन दिनों तक लें। यह आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने का एक शानदार तरीका है।