ये हैं किशमिश खाने के बेमिसाल फायदे, इन 8 बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

By संदीप दाहिमा | Published: July 26, 2020 06:31 AM2020-07-26T06:31:55+5:302020-07-26T06:31:55+5:30

Next

बहुत से लोगों को को एसिडिटी की समस्या होती है, उन्हें भी इस पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबज पेट की सफाई करके गैस से छुटकारा दिलाते हैं। कब्ज एक ऐसी परेशानी है जो शरीर में कई बड़ी बीमरियां पैदा करने की वजह होती है लगातार कुछ दिनों तक किशमिश के सेवन करने से पेट में पाचन क्रिया सही हो जाती है और कब्ज की परेशानी दूर होती है।

सारा दिन कामकाज करने की वजह से थकान होना तो आज कल एक आम बात है। ऐसे में हर रोज सुबह इस पानी का सेवन करने से शारीरिक कमजोरी और थकान दूर होती है और हमारे शारीर को आराम मिलता है।

किशमिश को आप दो प्रकार से खा सकते हैं। पहला, तो यह कि किशमिश को पानी से निकालकर अच्छी तरह चबाते हुए खाएं और ग्लास के पानी को हल्का गुनगुना कर पी लें। इसके आलावा एक तरीका और है भीगे हुए किशमिश को उसी पानी में चम्मच से अच्छी तरह मैश कर लें और किशमिश समेत पानी को पी ले| विटामिन ए की कमी पूरी करने के कारण भी यह आंखों की रोशनी बढ़ाता है।

जिन लोगों के शरीर में खून की कमी होती है उनके लिए यह पानी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद आयरन और कॉपर शरीर में खून की कमी को दूर करते हैं। किशमिश पर भी यह लागू होता है। लौह तत्वों के अलावा इसमें बी-कॉम्प्लेक्स भी होने के कारण शरीर इसे अच्छी प्रकार से अवशोषित कर पाता है। इस प्रकार एनीमिया ठीक करने में यह बेहद कारगर होता है।

अगर यदि आप दुबले पतले है तो शायद आप के लिए ये तरीका कारगर हो सकता है और शायद आपको पता भी नही होगा की किशमिश आपके शरीर में पाचन क्रिया को नियमित करता है जिससे आपको भोजन के सभी पोषण मिलते हैं। इससे शारीरिक कमजोरी भी दूर होती है।इसके लिए आप को सुबह नाश्ते में केला और दूध खाने के बाद किशमिश भी खाना चाहिए और ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपको बदलाव दिखेगा।

मुलायम सी दिखने वाली किशमिश हड्डियों को भी मजबूत बनाने में सक्षम होती है। ऐसे में अगर आप जोड़ों के दर्द, घुटनों के दर्द से परेशान रहते हैं तो आपके लिए किशमिश का सेवन करना काफी लाभदायक रहेगा।

किशमिश हड्डियों को मजबूत ही नहीं करती है बल्कि इसमें मौजूद विटामिन ए, विटामिन बी कंपलेक्स और सेलेनियम शरीर में होने वाले गुप्त रोगों, कमजोर लीवर और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाने का काम करते हैं। इसके लिए अगर आप किशमिश को रात में पानी में भिगोकर रखें और सुबह उस पानी का सेवन करें तो काफी लाभ नजर आएगा।

अगर आप पाचन तंत्र की समस्या से परेशान रहते हैं तो आपको सुबह खाली पेट 4-5 भीगे हुए किशमिश का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित होगा। इसमें फाइबर की मात्रा होने के कारण या पाचन को दुरुस्त करता है।