Coronavirus: सुबह उठते ही खाएं नाश्ते में ये हेल्दी चीजें, इम्यूनिटी होगी मजबूत, कोरोना का खतरा होगा कम

By संदीप दाहिमा | Published: June 30, 2020 06:11 AM2020-06-30T06:11:56+5:302020-06-30T06:11:56+5:30

Next

हेल्दी दिन की शरुआत हेल्दी नाश्ते से होती है। अगर सुबह का नाश्ते हेल्दी रहे तो शरीर स्वस्थ्य रहता है। साथ ही पेट से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। पूरे दिन शरीर को चार्ज रखने के लिए सुबह का नाश्ते अहम भूमिका निभाता है।

गर्मियों में ओट्स को अपने नाश्ते में शामिल करें। इससे आपके शरीर में प्रोटिन की कमी पूर्ती होगी, और खाना भी आसानी से पकेगा। दही, चना दाल, उड़द की दाल, गाजर और ओट्स मिलाकर इनको तैयार कर सकते हैं। यह प्रोटिन से भरपूर होते हैं साथ ही इसमे कैलोरी में भी कमी होती है, जो आपको केवल एनर्जी तो देते है लेकिन आपके वजन को बढ़ने से रोकते है। अपने नास्ते में ओट्स को शामिल करके अपने शरीर को स्वस्थ्य और मजबूत बनाए।

अंडा सुबह के ब्रेकफास्ट के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। अंडा प्रोटिन का सस्ता और अच्छा स्रोत है। इसे आप कई तरह से बना के खा सकते हैं। एग करी, ऑमलेट, या अंडे की भुर्जी बना सकते हैं। ज्यादातर लोग सुबग उबले हुए अंडे खाना पसंद करते हैं लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है आप चाहे तो उबले हुए अंडे के अलावा उसकी तरह तरह की डिस बना के खा सकते हैं।

लॉकडाउन में घर में रह रहे लोग आसानी सोया उत्तपम बना सकते हैं। जो आपके हेल्दी डाइट में भी शामिल है। नास्ते में अगर आप सोया उत्तपम खाते हैं तो पूरे दिन आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे, यह एक हेल्दी और प्रोटिन से भरपूर ब्रेकफास्ट है।

सेब की खीर शायद ही आपने कभी खाया हो। हो सकता है आपने पहली बार सुना भी हो लेकिन सेब की खीर हेल्दी और पोषण से भरपूर रेसिपी है। जिसे सुबह के नाश्ते में बनाया जा सकता है। सेब की खीर को बनाने के कई तरीके है। इसमें कई तरह के हेल्दी चीजों को मिलाकर बना सकते हैं और पूरे दिन चार्ज रह सकते हैं।