Diet Tips: डाइट में शामिल करें किशमिश और शहद, कैंसर समेत कई रोगों से मिलेगा छुटकारा

By संदीप दाहिमा | Published: October 29, 2020 06:22 AM2020-10-29T06:22:35+5:302020-10-29T06:22:35+5:30

Next

माना जाता है कि किशमिश और शहद में कैंसर रोधी गुण पाए जाते हैं। पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा ज्यादा होता है और माना जाता है कि किशमिश और शहद दोनों में एंटी कैंसर एलिमेंट्स पाए जाते हैं एंटी कैंसर एलिमेंट शरीर के किसी भी अंग में कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकने में मददगार हो सकते हैं।

हेल्दी शरीर के लिए कुछ हेल्दी चीजों का सेवन करना जरूरी होता है बॉडी में मसल्स और सेल्स को मजबूत करने के लिए शहद और किशमिश काफी फायदेमंद होती है अगर आप रोजाना एक्सरसाइज के साथ शहद और किशमिश का सेवन करेंगे तो आपको कमाल का फायदा मिलेगा।

आजकल कब्ज की समस्या एक आम समस्या बन गई है। ज्यादातर लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में रोजाना सुबह भीगी हुई किशमिश खाने से कब्ज से राहत मिल सकती है। इसका कारण यह है कि यह फाइबर के एक बड़ा स्रोत है।

मुलायम सी दिखने वाली किशमिश हड्डियों को भी मजबूत बनाने में सक्षम होती है। ऐसे में अगर आप जोड़ों के दर्द, घुटनों के दर्द से परेशान रहते हैं तो आपके लिए किशमिश का सेवन करना काफी लाभदायक रहेगा।

किशमिश हड्डियों को मजबूत ही नहीं करती है बल्कि इसमें मौजूद विटामिन ए, विटामिन बी कंपलेक्स और सेलेनियम शरीर में होने वाले गुप्त रोगों, कमजोर लीवर और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाने का काम करते हैं। इसके लिए अगर आप किशमिश को रात में पानी में भिगोकर रखें और सुबह उस पानी का सेवन करें तो काफी लाभ नजर आएगा।

किशमिश में आयरन और विटामिन बी कंपलेक्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिसकी वजह से किशमिश का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी को आसानी से दूर किया जा सकता है। एनिमिया के मरीजों को किशमिश का सेवन करना काफी लाभदायक होता है।