सेक्स पावर बढ़ाने के लिए किसी भी कीमत पर डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें

By संदीप दाहिमा | Published: January 11, 2019 10:48 AM2019-01-11T10:48:27+5:302019-01-11T10:48:27+5:30

Next

बहुत से पुरुष सेक्स के दौरान बहुत जल्दी स्खलित हो जाते हैं। जाहिर है इससे आपकी पार्टनर निराश हो सकती है। इस समस्या से पुरुषों को अपने साथी के सामने शर्मिंदगी तो होती ही है, वो चिंता और तनाव आदि के भी शिकार हो सकते हैं।

अश्वगंधा एक प्रभावी औषधीय जड़ी-बूटी है। पुरुषों में यौन समस्याओं का इलाज करने के लिए अधिकांश आयुर्वेदिक दवाओं में इसका उपयोग किया जाता है। इसे अंगों की ताकत बढ़ाने और पुरुषों में स्टेमिना और कंट्रोल बढ़ाने के लिए जाना जाता है।

केसर को ऐफ्रोडीसियाक यानी सेक्स इच्छा बढ़ाने के लिए जाना जाता है। बादाम में सेलेनियम, जिंक और विटामिन ई होता है, जो यौन स्वास्थ्य और प्रजनन के लिए महत्वपूर्ण हैं। सेलेनियम एक आवश्यक खनिज है, जो बांझपन से जुड़ी समस्याओं में मदद कर सकता है और जिंक एक खनिज है जो पुरुषों के सेक्स हार्मोन का उत्पादन करने में मदद करता है और कामेच्छा को बढ़ावा दे सकता है।

अदरक और शहद शीघ्रपतन के लिए एक असरदार घरेलू उपाय है। अदरक लिंग क्षेत्र में रक्त प्रवाह में वृद्धि करने में मदद करता है जिससे आपको कंट्रोल मिलता है। शहद को भी ऐफ्रोडीसियाक के रूप में जाना जाता है जो स्ट्रेंथ बढ़ाता है।

समय से पहले स्खलन को दूर करने के लिए लहसुन एक प्रभावी इलाज है। यह लिंग में रक्त प्रवाह को बढ़ाने के साथ-साथ आपके शरीर को गर्म करने में भी मदद कर सकता है।

अगर आप शीघ्रपतन की समस्या से पीड़ित हैं, तो आपको हरी प्याज के बीजों का सेवन करना चाहिए। इसके बीजों को ऐफ्रोडीसियाक के रूप में जाना जाता है। सामान्य रूप से प्याज के सेवन से भी आपको सेक्स से जुड़ी समस्याओं से बचने में मदद मिल सकती है।