कमजोरी दूर करने के उपाय : रोज खाएं ये 7 चीजें, थकान, कमजोरी और प्रोटीन की कमी होगी दूर

By संदीप दाहिमा | Published: July 30, 2021 07:05 AM2021-07-30T07:05:13+5:302021-07-30T07:05:13+5:30

Next

हाई प्रोटीन डाइट : प्रोटीन एक ऐसा तत्व है जो सही करने की क्षमता को बढ़ाता है। कोरोना के मरीजों को प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर को मजबूती मिलती है मांसपेशियों में सुधार होता है। इसके लिए आप पनीर, चिकन, अंडा, दाल आदि का सेवन कर सकते हैं

बीमारी की थकान और कमजोरी से निपटने के लिए आपको कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। रोजाना कम से कम 150 ग्राम कार्बोहाइड्रेट का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आपको खाने में साबुत अनाज, सब्जियां, दाल और फलियां शामिल करनी चाहिए।

कोरोना के मरीजों को अपने खाने में फाइबर वाली चीजों को शामिल करना चाहिए। इसके लिए आपको ताजा फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। आपको ज्यादा फल का रस पीने के बजाय उन्हें खाना चाहिए।

विटामिन डी कोरोना के मरीजों के लिए जरूरी तत्व है। कोरोना के मरीजों में इसकी कमी हो सकती है। इसके लिए आपको अंडे, सोयाबीन, मछली आदि का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आपको कैल्शियम वाली चीजों का भी सेवन करना चाहिए।

डाइट में डेयरी उत्पादों को शामिल करना चाहिए। इनमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट को स्वस्थ और मजबूत बनाने में सहायक है। इसके लिए आपको दही, दूध, टोफू आदि को शामिल करना चाहिए।

आपको रोजाना कम से कम आठ से दस गिलास पानी पीना चाहिए। इसके अलावा आपका हर्बल चाय, नींबू पानी और नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। हालांकि कार्डियक और किडनी के मरीजों को पानी की मात्रा का ध्यान रखना चाहिए।

आपको दिन में थोड़ा-थोड़ा और कई बार खाना चाहिए। ध्यान रहे कि एक साथ ज्यादा खाने से बचें। इसके आलावा आपको नर्म और हल्के फूड खाने चाहिए ताकि उन्हें आसानी से पचाया जा सकता है।