Diet Tips: कोरोना से हुई कमजोरी से रिकवरी पाने लिए खाएं ये 5 चीजें, थकान और कमजोरी होगी दूर, शरीर रहेगा स्वस्थ

By संदीप दाहिमा | Published: June 19, 2021 03:57 PM2021-06-19T15:57:34+5:302021-06-19T15:57:34+5:30

Next

कार्बोहाइड्रेट बीमारी की थकान और कमजोरी से निपटने के लिए आपको कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। रोजाना कम से कम 150 ग्राम कार्बोहाइड्रेट का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आपको खाने में साबुत अनाज, सब्जियां, दाल और फलियां शामिल करनी चाहिए।

फाइबर: कोरोना के मरीजों को अपने खाने में फाइबर वाली चीजों को शामिल करना चाहिए। इसके लिए आपको ताजा फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। आपको ज्यादा फल का रस पीने के बजाय उन्हें खाना चाहिए।

विटामिन डी कोरोना के मरीजों के लिए जरूरी तत्व है। कोरोना के मरीजों में इसकी कमी हो सकती है। इसके लिए आपको अंडे, सोयाबीन, मछली आदि का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आपको कैल्शियम वाली चीजों का भी सेवन करना चाहिए।

कोरोना के मरीजों को जल्दी ठीक होने के लिए डाइट में डेयरी उत्पादों को शामिल करना चाहिए। इनमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट को स्वस्थ और मजबूत बनाने में सहायक है। इसके लिए आपको दही, दूध, टोफू आदि को शामिल करना चाहिए।

आपको रोजाना कम से कम आठ से दस गिलास पानी पीना चाहिए। इसके अलावा आपका हर्बल चाय, नींबू पानी और नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। हालांकि कार्डियक और किडनी के मरीजों को पानी की मात्रा का ध्यान रखना चाहिए।