Health Tips: डायबिटीज के मरीज अपनी डाइट में शामिल करें ये 8 चीजें

By संदीप दाहिमा | Published: September 1, 2020 06:20 AM2020-09-01T06:20:16+5:302020-09-01T06:20:16+5:30

Next

शुगर के मरीजों को कद्दू और उसके बीजों का सेवन करना चाहिए। कद्दू और उसके बीजों का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है क्योंकि कद्दू में प्रचुर मात्रा में फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने में मददगार होते हैं।

शुगर के मरीजों को अपनी डाइट में नट्स को शामिल करना चाहिए, यानी काजू, बादाम का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। लेकिन इसका सेवन भी सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

ब्रोकली शुगर के मरीजों के लिए काफी लाभदायक होता है, ब्रोकली का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। ब्रोकली का सेवन डायबिटीज की बीमारी में काफी लाभदायक होता है।

शुगर के मरीजों को अपने आहार में भिंडी को शामिल करना काफी फायदेमंद होता है क्योंकि भिंडी का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। भिंडी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखने में मददगार होते हैं।

दाल और बींस स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। इनका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। दाल और बींस का सेवन करने से पाचन क्रिया भी सही ढंग से काम करता है। डायबिटीज के मरीजों को अपने आहार में दाल और बींस को जरूर शामिल करना चाहिए।

अलसी के बीज का सेवन करना सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। अलसी के बीज में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखने में मददगार होते हैं। ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने के लिए डायबिटीज के मरीजों को प्रतिदिन अलसी का सेवन किसी न किसी रूप में करना फायदेमंद होता है।

ओट्स का सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने में मददगार होता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को प्रतिदिन ओट्स का सेवन करना चाहिए।

जौ फाइबर से भरपूर होता है और शरीर में मौजूद ग्लूकोज के स्तर को लंबे समय तक मेटाबोलाइज्ड करने में मददगार होता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को प्रतिदिन किसी न किसी रूप में जौ को आहार में शामिल करना चाहिए।