Covid-19: कोरोना वायरस के खतरे को कम करेंगी ये 8 चीजें, इनको खाने से बढ़ेगी इम्यूनिटी, शरीर बनेगा ताकतवर

By संदीप दाहिमा | Published: June 21, 2020 06:23 AM2020-06-21T06:23:48+5:302020-06-21T06:23:48+5:30

Next

आयुर्वेद की मानें तो अश्वगंधा में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जिससे शरीर की कई बीमारियाँ दूर रहती हैं, अश्वगंधा के सेवन से लम्बे समय तक शरीर स्वस्थ और ताकतवर बना रहता है, और बुढ़ापे के लक्षण भी दूर रहते हैं।

आंवला विटामिन सी का भरपूर स्रोत होता है, जिसके सेवन करने से पाचन तंत्र सहित कई समस्याएं दूर रहती हैं, इससे त्वचा चमकदार बनती है और झुर्रियों की समस्या खत्म हो जाती है। इसके नियमित सेवन से इम्यून पावर मजबूत बनता है।

आजकल लगभग हर व्यक्ति तनाव से जूझ रहा है, तनाव के कारण कई बीमारियाँ घेर लेती हैं और त्वचा अपनी चमक खोने लगती है, हरी इलायची तनाव को दूर रखने में सहायक होता है, जिससे आप खुद को लम्बे समय तक फिट रख पाते हैं।

दूध मे कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन बी और मैगनीशियम भरपूर मात्रा में होता है, जिससे हड्डियाँ मजबूत होती हैं और शरीर ताकतवर बना रहता है। सोने से पहले दूध में हल्दी, दालचीनी पाउडर या बादाम-केसर डालकर पीने से शरीर मजबूत बनता है।

दूध के साथ खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन और अन्य कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। जो शरीर को मजबूत और ताकतवर बनाने में सहायक होते हैं। सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम खाने से आपको ज्यादा फायदा हो सकता है।

केला हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है और सुबह उठकर दूध के साथ केला खाना चाहिए जो हमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर देता है। यह पोटेशियम का भी बेहतर स्रोत है।

100 ग्राम पनीर खाने से शरीर को लगभग 35 से 40 ग्राम प्रोटीन की मात्रा मिलती है। जो चिकन खाने के मुकाबले कई गुना ज्यादा होती है। प्रोटीन मसल्स के विकास में सहायक है। बच्चों को रोजाना पनीर जरूर खिलायें।

त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए कई पदार्थो की ज़रूरत होती है और यह पदार्थ हमे कीवी से मिल जाते है। कीवी में विटामिन सी, विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते है जिससे हमारी त्वचा स्वस्थ एवं खूबसरत रहती है। साथ ही यह हाई ब्लड प्रेशर, ब्लड क्लोटिंग, हार्ट अटैक जैसी समस्याओं से बचाने में सहायक है।