Coronavirus: खान-पान में न करें ये गलतियां, कमजोर इम्यूनिटी वालों को होता है कोरोना संक्रमण का खतरा

By संदीप दाहिमा | Published: May 20, 2020 05:51 PM2020-05-20T17:51:47+5:302020-05-20T17:51:47+5:30

Next

स्वस्थ और लंबा जीवन जीने के लिए बेहतर खान-पान के साथ समय पर खाना और खाने की गुणवत्ता का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है, हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो आपको तेज भूख के समय कुछ चीजें खाने से परहेज रखना चाहिए वरना आपका हाजमा खराब होने के साथ आपको कई बीमारियां भी जकड़ सकती है। चलिए जानते हैं कौन-कौन सी चीजों को खाली पेट खाने से बचना चाहिए और क्यों।

अमरूद एक ऐसा फल है, जिसे अलग-अलग स्थितियों में खाने पर अलग-अलग परिणाम देखने को मिलते हैं यानी अगर आप सर्दियों में सुबह के वक्त खाली पेट अमरूद खाएंगे, तो आपको पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। वहीं, गर्मी में खाली पेट अमरूद खाएंगे, तो यह फायदा देता है। ऐसे में आपको खाली पेट अमरूद नहीं खाना चाहिए।

सर्दियों में खाली पेट सेब खाने से बीपी बढ़ सकता है, अगर सुबह सबसे पहले यानी बिना कुछ खाए आप सेब खा लेते हैं, तो इस दिक्कत का सामना आपको करना पड़ सकता है लेकिन गर्मी में आप खाली पेट सेब खा सकते हैं।

टमाटर की तासीर गर्म होती है। इसे आप सर्दी के मौसम में तो खाली पेट खा सकते हैं लेकिन गर्मी के मौसम में ऐसा करने पर पेट में या सीने में जलन की समस्या हो सकती है। आपको सुबह के समय टमाटर खाने से परहेज करना चाहिए।

कार्बोनेटेड ड्रिक्स स्वास्थ्य के लिए किसी भी तरह सही नहीं हैं। कई शोध में इस बात का दावा हो चुका है कि खाली पेट कार्बोनेटेड ड्रिक्स पीने से कैंसर और हार्ट डिजीज का खतरा होता है। अगर आप भी कोल्ड ड्रिंक के शौकीन हैं, तो संभल जायें।

कड़क चाय बहुत से लोगों को पीना पसंद होता है। इसलिए चाय को काफी उबालते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ज्यादा उबली चाय सेहत के लिए नुकसानदायक होती है।वहीं, अगर आप चाय को दूसरी बार गर्म करके पीते हैं, तो ये आपकी सेहत के लिए नुकसानदायी होती है। ऐसा करने से पेट से संबंधित समस्या हो सकती है।

खाने के तुरंत बाद चाय पीने की गलती ना करें. ऐसा करने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। दरअसल, खाने के दौरान आप जो भी खाते हैं। उन पोषक तत्वों को अवशोषित करने के लिए शरीर को थोड़ा समय चाहिए होता है, लेकिन अगर ऐसे में आप तुरंत बाद पी लेते हैं, तो हमारा शरीर पोषक तत्वों को अवशोषित नहीं कर पाता। इस वजह से शरीर का पोषण तत्व अधूरा रह जाता है। ऐसे में डायबिटीज जैसी समस्या होने की संभावना होती है।

अधिकांश लोगों को लगता है कि इस चीज को नाश्ते में ही तो खाया जाता है। आपको बता दें कि सुबह उठकर नाश्ते में इस खाने से आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। मक्खन में वसा होता है जो आपको विटामिन को संसाधित करने में मदद करता है लेकिन इसमें बहुत अधिक मात्रा में संतृप्त वसा भी होता है जो आपके दिल को नुकसान पहुंचा सकता है और साथ ही वजन भी बढ़ा सकता है। इसके बजाय आप अपने टोस्ट पर पीनट बटर लगाएं।