Coronavirus: खाएं ये 5 चीजें शरीर में नहीं होगी आयरन की कमी, कई बीमारियों से होगा बचाव

By संदीप दाहिमा | Published: July 30, 2020 06:06 AM2020-07-30T06:06:15+5:302020-07-30T06:06:15+5:30

Next

शहतूत में विटामिन ए, फास्फोरस, आयरन भारी मात्रा में पाया जाता है। खाने में इसका स्वाद थोड़ा खट्टा और मिट्ठा होता है। बात अगर इसमें आयरन की मात्रा की करें तो एक कप शहतूत में लगभग 2.6 मिलीग्राम आयरन पाया जाता है।

आलू तो सभी को खाने में पसंद होता है। इसके साथ ही यह आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में इसका सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

महिलाओं को अपनी डाइट में ब्रोकोली का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही आयरन की अच्छा स्त्रोत होने से हरी-पत्तेदार सब्जियों जैसे कि पालक,साग। ब्रोकोली, मेथी आदि का सेवन करना चाहिए।

खाने में स्वाद होने के साथ यह आयरन का एक मुख्य स्त्रोत है। इसके सेवन से बीमारियों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है। खासतौर पर इसके सेवन से दिल की बीमारियों के होने का खतरा कम होता है। मशरूम में आयरन की मात्रा 0.5 पाई जाती है।

जैतून में पाए जाने वाले पोषक तत्व दिल और दिमाग को स्वस्थ रखने में मदद करते है। इसके सेवन से आयरन की कमी पूरी होती है। इसके अलावा यह कोलेस्ट्रोल लेवल को कंट्रोल रखने में भी सहायक है।

खून की कमी से बचने के लिए आपको अपनी डाइट में अनार, सेब, संतरा पालक,टमाटर या चुकंदर का जूस, गुड़ व मूंगफली, आंवला का रस, गिलोय, ब्रोकोली, अंजीर सूखे मेवे, गाजर, डार्क चॉकलेट, राजमा और चने जैसी चीजों को शामिल करना चाहिए।