Coronavirus: इम्यूनिटी को दोगुना कर देंगी ये 5 चीजें, शरीर को कोरोना से लड़ने की मिलेगी ताकत

By संदीप दाहिमा | Published: June 6, 2020 06:23 AM2020-06-06T06:23:58+5:302020-06-06T06:23:58+5:30

Next

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए शरीर को ताकतवर बनाना बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कमजोर और बीमार लोग इस वायरस की चपेट में जल्दी आ सकते हैं। यही वजह है कि इस महामारी से लड़ने के लिए आपको अपने शरीर को अंदर से मजबूत बनाना जरूरी है, आपको बता दें कि मांस के अलावा ऐसी कई शाकाहारी चीजें हैं जिनमें मांस से भी ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। अगर आप मांसाहारी नहीं हैं, तो आपको इन चीजों को किसी भी कीमत पर खाना शूरू कर देना चाहिए।

अगर आप थोड़ा बहुत शारीरिक काम करके थकावट महसूस करते हैं, तो ऐसा शरीर में खून की कमी के कारण हो सकता है। ऐसे में आपको मूंग दाल का सेवन शूरू कर देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि मूंग में मांस से कई गुना प्रोटीन पाया जाता है। यदि आप लगातार इसका सेवन करते हैं, तो आपका शरीर ताकतवर और मजबूत बन सकता है। अगर आप रोज नहीं खा सकते, तो सप्ताह में एक-दो बार मूंग की दाल का सेवन जरूर करें।

दूध के साथ आप बादाम और शहद का सेवन कर शारीरिक एवं अंदरूनी कमजोरी दूर कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि दूध कैल्शियम, विटामिन, मैग्निशियम, प्रोटीन और आयरन का भंडार है। इधर शहद में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामि, आयरन, कैलशियम, सोडियम पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जब इन दोनों चीजों को एक साथ खाया जाता है, तो इनकी शक्ति कई गुना बढ़ जाती है। शरीर की कमजोरी दूर करने और ताकतवर बनाने के लिए नियमित रूप से इसका सेवन करना चाहिए।

ऐसा माना जाता है कि अंडे में कैल्शियम, सोडियम, पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन ई और ओमेगा 3 जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए सभी पुरुषों को सुबह के नाश्ते में दो उबले हुए अंडे जरूर सेवन करने से आए अंडे खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है और शरीर भी ताकतवर बन सकता है।

खजूर खाने से पुरुषों की कमजोरी दूर हो जाती है क्योंकि खजूर में कैल्शियम, आयरन इत्यादि प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए प्रतिदिन पुरुषों को दुख हजूर खाकर दूध पीना चाहिए। इससे शरीर में भरपूर पोषक तत्व और ऊर्जा मिलती है।

केले का सेवन करना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। केला खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और पोषक तत्व शरीर में बने रहते हैं। केला खाकर दूध पीना अधिक फायदेमंद होता है या आप बनाना शेक बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है और आपका शरीर ताकतवर बनता है।