Coronavirus: सेहत का रखें ध्यान न खाएं ये 5 चीजें, इन रोगों के मरीज जरूर करें परहेज

By संदीप दाहिमा | Published: September 9, 2020 06:13 AM2020-09-09T06:13:21+5:302020-09-09T06:13:21+5:30

Next

आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है। क्योंकि यह हर मौसम में मिलने वाली सब्जी है। इसके अलावा इसे हर सब्जी के साथ मिलाकर बनाया जा सकता है। आलू का सेवन हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

सब्जी में आलू लोगों की सबसे पहली पसंद होती है। लेकिन ज्यादा आलू खाना भी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। आलू का सेवन करने से गैस की शिकायत हो सकती है। गैस की समस्या से छुटकारा पाना है, तो सबसे पहले आप आलू का इस्तेमाल करना बंद कर दीजिए।

आलू का सेवन करने से मोटापा भी बढ़ जाता है। ऐसे में यदि आपको मोटापा कम करना है या बढ़ने से रोकना है, तो सबसे पहले आलू का सेवन करना बंद कर दें। आलू का ज्यादा सेवन करने से कैलोरी में बढ़ोतरी होती है और शरीर का वजन बढ़ता है।

शुगर को कंट्रोल करने के लिए भी आलू का परहेज करना चाहिए। क्योंकि आलू में ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। जिससे शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है। शरीर में शुगर का स्तर न बढ़े इसके लिए जरूरी है, कि आप आलू का सेवन कम ही करें।

आलू का सेवन अधिक करने से ब्लड प्रेशर होने का खतरा अधिक रहता है। यदि आपको ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती है, तो आलू का सेवन कम करें।

भोजन में तो बिना प्याज के स्वाद भी नहीं आता है। खैर, यह आप सभी जानते हैं, कि प्याज हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि प्याज नुकसानदेह भी हो सकता है।

जिन लोगों को लिवर से जुड़ी कोई भी समस्या रहती है। उन्हें कभी भी कच्चे प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि लिवर से जुड़ी समस्या में यदि आप प्याज का सेवन करते हैं, तो यह कई परिस्थितियों में नुकसानदेह भी हो सकता है। इसलिए आप कच्चे प्याज का सेवन ना करें।