मिलेगा अंडे-चिकन से ज्यादा प्रोटीन, खाएं ये 7 शाकाहारी चीजें

By संदीप दाहिमा | Published: January 23, 2021 10:29 AM2021-01-23T10:29:55+5:302021-01-23T10:29:55+5:30

Next

शरीर के बेहतर कामकाज और मांसपेशियों के निर्माण के लिए प्रोटीन की बहुत जरूरत होती है। पुरुषो को रोजाना 56 ग्राम और महिलाओ को 46 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है।

ओट्स का सेवन पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ रहा है और इसकी सबसे बड़ी वजह है इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा ये सिर्फ प्रोटीन ही नहीं बल्कि हेल्दी फाइबर, मैग्नीशियम, मैगनीज, थियामिन, विटामिन बी1 और कई अन्य के पोषक तत्वों का भंडार है। आधा कप कच्चे जौ में 13 ग्राम प्रोटीन होता है जिसमें 303 कैलरीज होती है।

पनीर एक प्रकार से बहुत कम मात्रा में फैट और कैलोरी होती है लेकिन इसमें बहुत प्रोटीन होता है। इसके अलावा ये कैल्शियम, फास्फोरस, सेलेनियम विटामिन बी 12, राइबोफ्लेविन और विभिन्न अन्य पोषक तत्वों से भरा होता है। एक कप 226 ग्राम पनीर में 194 कैलरी के साथ 27 ग्राम प्रोटीन तक हो सकता है।

ग्रीक योगर्ट एक दही का प्रकार है ये स्वादिस्ट होता है और इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते है।नॉन फैट ग्रीक योगर्ट में 48 प्रतिशत प्रोटीन होता है। आप मान के चलिए 170 ग्राम में 17 ग्राम प्रोटीन होता है। जिसमे केवल 100 केलोरीज होती है तो ये बहुत ही बेहतरीन आप्शन प्रोटीन के लिए।

ब्रॉकली एक एसी स्वास्थ्य सब्जी है जो विटामिन सी, विटामिन के, फाइबर और प्रोटीन से भरी हुई है। ब्रॉक्ली विभिन्न बायोएक्टिव पोषक तत्वों का भी भंडार है जो कैंसर से बचाने में मदद करते हैं। इसमें अन्य सब्जियों की तुलना में प्रोटीन में बहुत अधिक मात्रा पाई जाती है यानी कि 96 ग्राम कटी हुई ब्रॉक्ली में 3 ग्राम प्रोटीन हो सकता है। जिसमें केवल 31कैलोरी मात्रा होती है।

क्विनोआ के बिज़ वर्तमान में दुनिया के सबसे लोकप्रिय सुपर फूड्स में से एक है। ये कई विटामिन, खनीज और फाइबर के मुख्य स्रोत है और एंटीऑक्सीडेंट का भंडार है इनके अंदर। एक कप पके हुए क्विनोआ में 185 ग्राम में 22 ग्राम कैलरी की साथ 8 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। 100 मूंगफली में 24 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है जबकि 100 ग्राम चिकन में केवल 15 से 16 ग्राम प्रोटीन ही पाया जाता है। आप अब कम्पेयर कर लीजिए मांस ज्यादा ताकतवर है या मूंगफली।

सुबह खाली पेट दूध के साथ बादाम का सेवन करने से शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन और अन्य कई पोषक तत्व मिलते हैं जो शरीर को ताकतवर बनाते है।