जाने लहसुन वाले दूध के बेमिसाल फायदे, इम्यूनिटी होगी बेहतर, शरीर रहेगा स्वस्थ

By संदीप दाहिमा | Published: August 27, 2020 11:02 AM2020-08-27T11:02:44+5:302020-08-27T11:02:44+5:30

Next

चार लहसुन की कलियां और 200एम दूध लें। सबसे पहले लहसुन को काटकर दूध में डाल दें। दूध को कुछ मिनट तक उबालें। उबालने के बाद इसे मीठा करने के लिए थोड़ा सा शहद मिला लें। इस दूध का रोजाना सेवन करने से साइटिका के दर्द से छुटकारा मिलता है।

दूध और लहसुन का मिश्रण आपके हृदय की धमनियों की रुकावट यानी धमनियों में जमी कोलेस्ट्रोल को खत्म करता है और हाई कोलेस्ट्रोल की समस्या से छुटकारा मिलता है।

आयुर्वेद के अनुसार यह प्राकृतिक दूध और लहसुन का मिश्रण आंतों को सक्रिय कर कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाता है और गुदा मार्ग को भी नरम बनाता है

दूध और लहसुन का यह मिश्रा पाचक रस के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। जिससे अपन और एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलती है।

लहसुन और दूध के मिश्रण में शोथरोधी तत्व होते हैं। जिसके कारण यह जोड़ों के दर्द में विशेष रूप से लाभदायक होता है। अगर आपके घुटनों में दर्द की समस्या रहती है तो इसके लिए नियमित रूप से एक गिलास दूध में तीन चार लहसुन की कलियां डालकर उबालकर पीने से पीने से दर्द से राहत मिलती है।

माइग्रेन के मरीजों के लिए दूध और लहसुन का मिश्रण काफी फायदेमंद होता है। यह सामान्य सिर दर्द से भी निजात दिलाने में मददगार है। इसके लिए आपको सोने से पहले एक गिलास लहसुन का दूध पीना चाहिए।