मोटापे और कोलेस्ट्रॉल जैसी इन 8 बीमारियों को दूर करेगा नारियल, अपनाएं ये उपाय

By संदीप दाहिमा | Published: September 4, 2020 06:22 AM2020-09-04T06:22:51+5:302020-09-04T06:22:51+5:30

Next

नारियल खाने से याददाशत बढ़ती है। इसके लिए नारियल की गिरी में बादाम, अखरोट और मिश्री मिलाकर हर रोज खाएं। नारियल में गुड कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है जो हार्ट को हेल्दी रखता है।

अगर आपका पेट खराब रहता है या आप अक्सर कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं, तो नारियल के एक बड़े टुकड़े को खाकर सो जाएं। सुबह आपका पेट साफ हो जाएगा। इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो पेट साफ कर देता है।

गर्मियों में बहुत से लोगों को नकसीर आने की समस्या होती है। अगर इन दिनों आपके नाक से खून आता है, तो नारियल आपके लिए दवा की तरह है। इससे बचने के लिए आपको नारियक को मिश्री के साथ खाना चाहिए।

गर्मियों के दिनों मतली औत उल्टी आम समस्या है। बढ़ते तापमान और पसीने निकलने से ऐसा हो सकता है। अगर आपको मतली या उल्टी आ रही है, तो नारियल का टुकड़ा मुंह मे रखकर थोड़ी देर तक चबाने से उल्टी नहीं आती।

नारियल के सेवन से इम्‍यून सिस्टम को मजबूत बनाया जा सकता है। गर्भावस्था के दौरान एचआईवी, फ्लू, दाद इत्यादि से नारियल के सेवन से बचा जा सकता है। दरअसल, नारियल में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी वायरल तत्व पाए जाते हैं जो कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की रक्षा कर सकते हैं।

नारियल शरीर की एनर्जी को बढ़ाने में भी मदद करता है। नारियल के तेल में एमटीसी (मीडियम-चैन ट्राइग्लिसराइड्स) की अच्छी मात्रा होती है जो कि अन्य फैटी खाने की अपेक्षा अधिक मात्रा में शरीर की एनर्जी को बढ़ाता है। शोध से पता चला है कि एक दिन में 15 से 30 ग्राम नारियल खाने से शरीर को 120 कैलोरी उर्जा मिलती है।

नारियल के साथ साथ नारियल तेल के फायदे भी है। यह तेल शरीर में बड़े कोलेस्टेरॉल को कम करने में मदद करता है साथ ही एचडीएल को बढ़ाता है, जिससे शरीर को कई प्रकार कई प्रकार के दिल के रोगों से बचाया जा सकता है।

नारियल में कोलेस्टेरॉल और वसा की मात्रा कम होती है और फाइबर की अधिकता होती है। फाइबर होने से व्यक्ति को लंबे समय तक भूक नही लगती है। जिससे व्यक्ति फालतू की चीजें खाने से बचता है और मोटापे को कम करने में सहायक होता है। इसके अलावा नारियल में ट्राइग्लिसराइड पाया जाता है, जो कि मेटबॉलिज़म को बढ़ाता है।