Diet Tips: शरीर की कमजोरी हो जाएगी छूमंतर, बस रोज खाएं ये 8 चीजें

By संदीप दाहिमा | Published: May 30, 2020 06:15 AM2020-05-30T06:15:22+5:302020-05-30T10:05:17+5:30

Next

गुड़ में आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। गुड़ में ऐसी बहुत सी चीज़े पाई जाती हैं जो हमारे शरीर को एनर्जी देती हैं। इसलिए अगर रोजाना गुड़ का सेवन करेंगे तो आपके शरीर में किसी भी तरह की कोई भी कमजोरी नहीं आयेगी।

शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए खजूर बहुत ही फायदेमंद है। अगर आप रोज कम से कम पांच खजूर का सेवन करेंगे तो आपका शरीर फुर्ती में रहेगा।

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए केला लाभकारी होता है। अगर आप दिन में दो केलों का सेवन करेंगे तो शरीर की थकावट दूर होगी। इसलिए आपको रोजाना केलों का सेवन करना चाहिए।

दूध में विटामिन कैल्शियम और आयरन काफी अधिक मात्रा में पाई जाती है जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसलिए हमेशा कहा जाता है दूध जरुर पीना चाहिए। दूध में बहुत सारे गुण पाए जाते हैं। रोजाना दूध के सेवन करने से शरीर की सारी कमजोरी कुछ ही समय में दूर हो जाती है।

चने में सेहत से जुड़े बहुत से गुण पाए जाते हैं रोजाना चने के सेवन से शरीर में चुस्ती बनी रहती है और साथ ही शरीर से कई बीमारियाँ गुर होती हैं। इसलिए आपको रोजाना सुबह नाश्ते के समय चने और गुड़ खाने चाहिए।

यौन स्वास्थ्य के लिए प्याज सबसे बेहतर कामोत्तेजक खाद्य पदार्थों में से एक है। यह कामेच्छा बढ़ाने में मदद करती है और प्रजनन अंगों को भी मजबूत करती है। प्याज शरीर में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को भी बढ़ाता है और यौन सहनशक्ति को बढ़ाने में मदद कर सकता है। प्याज में एमिनो एसिड, फास्फोरस, प्रोटीन और कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो आपके शरीर को ताकतवर बनाने में मदद करते हैं।

अगर डायबिटीज, हाई बीपी, हार्ट प्रॉब्लम, थकान, लो लिबिडो, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन या नपुंसकता जैसे गंभीर समस्याओं से पीड़ित हैं, तो आपको रोजाना दालचीनी का दूध पीना चाहिए। दालचीनी में मौजूद केमिकल्स एक्स्ट्रा शुगर को कैलोरी में बदलने, रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करके रक्तचाप को कम करने और महिलाओं में प्रोजेस्टेरोन लेवल को बढ़ाने में मदद करते हैं।

यह एक बीज वाला फल है। यह फल खाने में थोड़ा मीठा और थोड़ा कड़वा होता है। इसमें सेहत के लिए जरूरी विटामिन, मिनरल और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह फाइबर, पोटेशियम, कॉपर, विटामिन ए और विटामिन ई का भंडार है। खुबानी आपको कैंसर और एनीमिया जैसी समस्याओं से बचाने में सहायक है।