रोजाना सुबह नाश्ते में सिर्फ 1 अंडा खाने के इन फायदों को जानकर रह जाएंगे हैरान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: March 12, 2018 10:51 AM2018-03-12T10:51:39+5:302018-03-12T10:51:39+5:30

Next

मांसपेशियों के निर्माण के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है। अंडा प्रोटीन का सबसे बेहतर स्रोत माना जाता है।

अंडा खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आपको जल्दी भूख नहीं लगती है। इसलिए यह वजन कम करने में भी मददगार है।

अंडे में भरपूर मात्रा में सेलेनियम में होते हैं, इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करता है और थायराइड हार्मोन को रेगुलेट करता है।

अंडे में एक आवश्यक पोषक तत्व होता है जिसे कॉलिन कहा जाता है, जो दिमाग के विकास में सहायक होता है।

अंडे में 9 विभिन्न अमीनो एसिड होते हैं जो मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और सेरोटोनिन जारी होने को विनियमित करते हैं।

अंडे में जो कोलेस्ट्रॉल होता है, उसे अच्छा कोलेस्ट्रॉल माना जाता है। यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है।

अंडे में दो एंटीऑक्सीडेंट, ल्यूटिन और ज़ेक्सैथीन होते हैं, जो आंखों को यूवी एक्सपोजर से संबंधित नुकसान से सुरक्षित कर सकते हैं।

अंडा कैल्शियम का एक बेहतर स्रोत है, जो हड्डियों और दांतों के स्वास्थ्य और ताकत के लिए महत्वपूर्ण है।