शेविंग के दौरान इन 5 गलतियों से बचें, नहीं तो स्किन को होगा नुकसान

By संदीप दाहिमा | Published: January 23, 2020 07:26 AM2020-01-23T07:26:18+5:302020-01-23T07:26:18+5:30

Next

शरीर से अनचाहे बाल को हटाने के लिए लोग अक्सर या तो पार्लर जाते हैं या घर पर सेव करते हैं। महिलाएं भी इन दिनों घर पर शेविंग या वैक्सिंग करवाने लगी हैं

शेविंग करना जितना आसान लगता है उतना आसान होता नहीं। छोटी सी गलती भी आपकी स्किन को बड़ा भारी नुकसान पहुंचा सकती है। इस पेनलेस प्रोसेस में भी आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए वरना आपकी स्किन को नुकसान पहुंचने की पूरी उम्मीद होती है।

स्किन पर अक्सर डेड सेल्स जम जाते हैं। जिसे हटाना बहुत जरूरी होता है। डेड स्किन सेल्स हमारी स्किन से अनचाहे बालों को खत्म करने में मदद करती है। बॉडी शेव से पहले एक्सफोलिएट करना जरूरी होता है ताकि डेड स्किन सेल्स हट जाएं। ऐसा करने से स्किन तो स्मूथ बनेगी ही साथ ही रेडनेस और कट भी नहीं लगेगा।

बहुत से लोग रेजर से बाल हटाते समय किसी भी तरह के क्रीम या फोम को नहीं लगाते। ऐसा करने से सबसे पहले तो आपके बाल ठीक तरह से नहीं निकलते दूसरी बार स्किन पर कट लगने के चांसेस बहुत ज्यादा होते हैं। अगर आप पानी लगाकर भी बाल साफ करते हैं तब भी ये आपकी बालों को ठीक से नहीं निकालता है।

बहुत से लोग एक ही ब्लेड बार-बार यूज करते हैं। डिस्पोजबल रेजर को यूज करना भी आपकी स्किन के लिए खतरनाक होता है। इससे आपकी बॉडी पर कट का खतरा तो होता ही है साथ में आपकी बॉडी पर इचिंग भी होती है। इसलिए हर बार शेव करते समय नया ब्लेड यूज करें।

शेव करने का भी अपना एक अलग तरीका होता है। बहुत से लोग शेव करते समय हेयर ग्रोथ के अपोजिट रेजर चलाते हैं। जिससे आपकी स्किन पर बहुत इचिंग होती है साथ ही ज अगली बार बाल की ग्रोथ होगी तो वो बहुत अनइवेन से होंगे।

बॉडी में शेव करने के बाद बहुत से लोग उसमें बॉडी लोशन नहीं लगाते। ये जरूरी है कि शेव करने के तुरंत बाद अपनी बॉडी को मॉश्चराइज करें। आपकी बॉडी को पोषण मिलना बहुत जरूरी है।