सुबह नाश्ते में खायें एक कटोरी दही, फायदें जानकर चौंक जाएंगे आप

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: August 18, 2018 07:27 AM2018-08-18T07:27:27+5:302018-08-18T07:27:27+5:30

Next

दस्त लगने पर दही बहुत फायदेमंद उपाय है क्योंकि इसमें बैक्टीरियां की अच्छी प्रजातियां लैक्टोबैसिलस और स्ट्रेटोकोकस पाई जाती है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करती हैं।

दही में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा यह दांतों और नाखूनों को भी मजबूत बनाता है। दही खाने से मांसपेशियां भी सही ढंग से काम करती है।

वजन कंट्रोल करने के लिए अकसर लो फैट वाला दही खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि लो फैट वाला दही न केवल आंत स्वस्थ में सुधार करता है बल्कि पाचन तंत्र को मजबूत करके आपके वजन को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।

हींग का छौंक लगाकर दही खाने से जोड़ों के दर्द में लाभ मिलता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी है।

बवासीर रोग से पीड़ित रोगियों को दोपहर के भोजन के बाद एक गिलास छाछ में अजवायन डालकर पीने से फायदा मिलता है।

दही के सेवन से शरीर में सीरम कोलेस्ट्रॉल का मात्रा कम होती है, जिससे हार्ट प्रॉब्लम से बचा जा सकता है। दही खाने से 10 प्रतिशत दिल के रोगों का खतरा कम होता है और दिल की धड़कन को सही बनाएं रखता है।

प्रोबियोटिक दही कोलेस्ट्रॉल के स्तर कम करने में मदद करता है इसलिए डायबिटीज मेलिटस टाइप 2 वाले लोग इसे अपनी डाइट मे जरूर शामिल करें।

दही में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कोलोरेक्टल कैंसर को रोकने में मदद करते हैं और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है इसलिए ज्यादातर डॉक्टर दही को अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं।

दही शरीर पर लगाकर नहाने से त्वचा कोमल और खूबसूरत बन जाती है। इसमें नींबू का रस मिलाकर चेहरे, गर्दन, कोहनी, एड़ी और हाथों पर लगाने से शरीर निखर जाता है। दही की लस्सी में शहद मिलाकर पीने से सुंदरता बढ़ने लगती है।

दही की मलाई को मुंह के छालों पर दिन में दो-तीन बार लगाने से छाले दूर हो जाते हैं। दही और शहद को समान मात्रा में मिलाकर सुबह-शाम सेवन करने से भी मुंह के छाले दूर हो जाते हैं।