आज ही बंद कर दें ये 10 बुरी आदतें, शरीर बनेगा बलवान और बीमारियों से होगा बचाव

By संदीप दाहिमा | Published: November 21, 2019 07:22 AM2019-11-21T07:22:39+5:302019-11-21T07:22:39+5:30

Next

खराब जीवनशैली और खानपान से जुड़ीं गलत आदतों के कारण ही लोग सबसे ज्यादा बीमार पड़ते हैं, इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होने से लोग बार-बार बीमार पड़ते हैं। हम आपको कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें सुबह उठकर करने से शरीर बेहद कमजोर हो जाता है।

आजकल ज्यादातर युवा लड़के सुबह उठे ही मोबाइल का इस्तेमाल करने लगते हैं, इससे आंखों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है, इससे आँखें धीरे धीरे कमजोर होने लगती हैं, और आँखें खराब भी हो सकती हैं।

बहुत से लोगों को सुबह उठते ही चाय पीने की आदत होती है, इससे पेट में गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी परेशानियां होने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए सुबह उठकर सबसे पहले पानी पीना चाहिए, उसके बाद ही चाय या किसी अन्य चीज का सेवन करें।

कुछ लोग सुबह उठते नहाने के लिए चले जाते हैं, ऐसा नही करना चाहिए, क्योंकि सुबह के समय बॉडी का तापमान अधिक होता है और तुरंत नहाने से बॉडी के तापमान में अचानक गिरावट आ जाती है, इससे आप बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए उठने के कम से कम 20 से 25 मिनट के बाद ही नहायें।

यूं तो धूम्रपान चाहें किसी भी वक्त किया जाए, नुकसानदेह ही होता है लेकिन सुबह सोकर उठने के तुरंत बाद सिगरेट पीना बहुत अधिक खतरनाक हो सकता है। इससे कैंसर होने की आशंका बहुत अधिक बढ़ जाती है।

सुबह के समय बहुत अधिक मसालेदार खाना खाने से परहेज करना चाहिए। सुबह के समय जितना हल्का और पौष्ट‍िक खाना खा सकें, उतना बेहतर।

ऐसा करने से बीपी एकदम से लो हो सकता है। चक्कर आ सकते हैं। हार्ट अटैक भी आ सकता है। इसलिए धीरे-धीरे उठें। बॉडी स्ट्रेच करें। पैरों को मूव करें। पूरी बॉडी में ब्लड सप्लाई नॉर्मल होने दें।

इससे कब्ज की प्रॉब्लम हो सकती है। बॉडी डिहाइड्रेट हो सकती है। एनर्जी की कमी हो सकती है। सुबह उठकर सबसे पहले 2-4 हल्का गुनगुना या शहद के साथ गर्म पानी पिएं। इससे बॉडी डिटॉक्स होगी। पेट साफ होगा।

इसके कारण थकान, मोटापा बढ़ना, सुस्ती रहना, शुगर और BP बढ़ने जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। सुबह के नाश्ते में ओटमील, दूध, अंडे, दलिया, गुनगुना नींबू पानी जैसे फूड्स फायदेमंद होते हैं।

इसके कारण बॉडी में जरूरी विटामिन डी की कमी हो जाती है। यह सिर्फ सुबह की धूप से ही मिलता है। सुबह लगभग आधा घंटा गुनगुनी धूप सेंकें। शरीर को ढंके नहीं और ज्यादा देर धूप में न बैठें।

एक्सरसाइज नहीं करने से मोटापा, थकान, एनर्जी की कमी, बीपी, डायबिटीज की समस्या हो सकती है। इसलिए मॉर्निंग वॉक, जिम या घर पर आधे घंटे की एक्सरसाइज से हेल्थ अच्छी रहती है।