चीकू के 10 फायदे जान हैरान रह जाएंगे, लॉकडाउन में खाएं और शरीर को स्वस्थ बनाएं

By संदीप दाहिमा | Published: May 7, 2020 05:53 PM2020-05-07T17:53:48+5:302020-05-07T17:53:48+5:30

Next

इन्फेक्शन से बचाने में सहायक। इसमें एंटी वायरल व एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। यही वजह है कि रोजाना चीकू खाने से किसी भी तरह का कोई इन्फेक्शन शरीर में असर नहीं कर पाता।

चीकू में खनिज लवण प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जिससे हमारे शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है। जिससे कई रोगों से लड़ने में हमारे शरीर को मदद मिलता है।

चीकू फल में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए यह पाचन तंत्र के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। इसके सेवन से हमारी पाचन क्रिया स्वस्थ बनी रहती है।

चीकू फल का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है।

चीकू में कैल्शियम मौजूद होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इसलिए बड़े बुजुर्गों को चीकू का जरूर सेवन करना चाहिए।

चीकू फल में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो आंखों की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

चीकू फल मूत्र वर्धक के रूप में भी काम करता है, जिसके कारण पेशाब के रास्ते शरीर के विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में मददगार होता है।

चीकू फल के बीज को पीसकर सेवन करने से गुर्दे की पथरी पेशाब के रास्ते बाहर निकल जाती है।

एक्सरसाइज करने वाले लोगों को चीकू का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद ग्लूकोज शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। वहीं चीकू में जिंक मौजूद होता है जो सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने में मददगार होता है।

अवसाद के लिए कई बार चिंता, परेशानी, डिप्रेशन से सर दुखने लगता है। मन भारी रहता है। ऐसे में आपको चीकू फल खाना चाहिए। मन बहुत शांत रहता है। इसके अलावा यह सर्दी-जुकाम की परेशानी से भी दूर रखता है।