गर्लफ्रेंड्स से लेकर फीफा वर्ल्ड कप के रिकॉर्ड्स तक, जानिए रोनाल्डो के बारे में सब कुछ

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 3, 2018 03:43 PM2018-06-03T15:43:10+5:302018-06-03T15:46:22+5:30

Next

पुर्तगाल के फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक हैं।

रोनाल्डो की पर्सनल लाइफ और अफेयर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं।

रोनाल्डो अक्सर अपने बेटे जूनियर रोनाल्डो के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।

रोनाल्डो 14 जून से शुरू हो रहे फीफा वर्ल्ड कप में पुर्तगाल टीम के कप्तान होंगे।

रोनाल्डो स्पेन के क्लब रियाल मेड्रिड के लिए खेलते हैं।

रियाल मेड्रिड ने हाल में रोनाल्डो की अगुवाई में चैम्पियंस लीग का खिताब जीता।

रोनाल्डो ने अब तक तीन वर्ल्ड कप पुर्तगाल के लिए खेले हैं।

रोनाल्डो का वर्ल्ड कप रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है और उन्होंने इसमें केवल तीन गोल दागे हैं।

रोनाल्डो 33 साल के हो गए हैं और ऐसे में हो सकता है कि ये उनका आखिरी वर्ल्ड कप हो।