Pics: नाश्ते के लिए बेस्ट है सत्तू पराठा, सेहत और स्वाद दोनों में टॉप

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 19, 2018 07:32 AM2018-06-19T07:32:01+5:302018-06-19T07:32:01+5:30

Next

सुबह के नाश्ते में ब्रेड, ऑमलेट और जूस पी कर आप थक गए हैं तो आज हम आपके लिए लाए हैं एक बेहतरीन नाश्ते की रेसिपी।

जिसे बनाने में भी समय कम लगता है और साथ ही ये हेल्दी भी होते हैं। तो बस इस वीकेंड नाश्ते में बनाइए स्वादिष्ट सत्तू के पराठे।

1. सबसे पहले आटे में मोयन, अजवायन और नमक डाल कर गूंध कर 20 मिनट के लिए ढक कर रख दें।

2. अचार को बारीक पीस लें। सत्तू में सारी सामग्री मिला दें।

3. आटे की मीडियम आकार की लोइयां बना कर हाथ से थपथपाएं।

4. बीच में 1 बड़ा चम्मच सत्तू वाला मिश्रण भर कर बंद कर दें।

5. परांठा बेल कर गरम तवे पर तेल लगा कर करारा सेंक लें।

6. तैयार है आपका गर्मा-गर्म सत्तू का दही या चटनी के साथ सर्व करें।