Pics: मानसून में इन 10 चीजों को खाने से करें परहेज, वर्ना सेहत हो सकती हैं खराब By ललित कुमार | Published: August 17, 2018 10:46 AM 2018-08-17T10:46:40+5:30 2018-08-17T10:46:40+5:30
Next Next गोलगप्पे: मानसून का सीजन आते ही संक्रमण का खतरा बढ़ने लगता है, इसलिए हर इंसान को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए, बता दें सुनकर हैरानी कि वडोदरा में म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने गोलगप्पे बेचने पर बैन लगा दिया है।
पत्तेदार सब्जियां: बारिश के दिनों में पत्तेदार सब्जियां खाना सेहत के ठीक नहीं है, क्योंकि इनमें बैक्टीरिया और कीड़े होने की सम्भावना ज्यादा होती है।
मीट: मानसून में मीट का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि खुले में रहने की वजह से इनमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं।
जंक फूड्स: बारिश आते ही मच्छर एवं मक्खियां पनपती हैं, तो ऐसे में खुले में रखे समोसे, पकोड़े, कचोड़ी और भी कई तरह के सामान को खाना अपनी सेहत के हानिकारक है।
सफेद चावल: बारिश के मौसम में सफेद चावल नहीं खाने चाहिए, क्योंकि ये भारी होते हैं और पचने में काफी समय लेते हैं, इससे आपको डाइजेशन में समस्या आ सकती है।
मशरूम : बारिश के मौसम में मशरूम नहीं खाना चाहिए, क्योंकि यह मिट्टी में पैदा होते हैं और इसमें फंगस लगने और बैक्टीरिया के होने का खतरा बढ़ जाता है।
मछली एवं समुद्री जीव: बारिश के दिनों में मछली एवं समुद्री जीवों का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे वायरस फैलने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है।
दही, छाछ एवं मट्ठा: बारिश के दिनों में दही, छाछ एवं मट्ठा के सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इनकी तासीर ठंडी होती है और मानसून में मौसम भी ठंडा रहता है।