Photos: मिर्च जैसी तीखी है ये चॉकलेट, जानिए मिलते हैं कैसे अजीबोगरीब फ्लेवर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: September 6, 2018 07:40 AM2018-09-06T07:40:38+5:302018-09-06T07:40:38+5:30

Next

स्वीट पोटैटो लगभग पूरे देश में खाया और पसंद किया जाता है। मगर जापान के लोगों को ये इतना पसंद है कि इन्होंने स्वीट पोटैटो फ्लेवर्ड की चॉकलेट तक बना दी है। किट-कैट ने इस चॉकलेट को बनाकर इसे स्वीट पोटैटो का नाम भी दे डाला है।

जिन लोगों को बेकन खाना पसंद हैं उन्हें नई बेकन चॉकलेट काफी पसंद आएगी। मगर गलती से भी इसे शाकाहारी लोग ना खा बैठें वरना बहुत पछतावा होगा।

सुबह के ब्रेकफास्ट में आपने भी कई बार फ्रेंच टोस्ट खाया होगा। इसका स्वाद आप अब चॉकलेट में भी चख सकते हैं। मार्केट में में नए फ्रेंच टोस्ट की भी चॉकलेट आई है जिसे आप जब चाहे तब खाकर फ्रेंच टोस्ट का टेस्ट ले सकते हैं।

इंडियन खाना औऱ इंडियन मसालों का स्वाद चखने के लिए इंडियन करी फल्वर्ड का चॉकलेट भी बना डाला है। ये चॉकलेट इंडिया के अलावा बाकी सभी देशों में खाने को मिल जाएगी।

जी अगर आपको स्पाइसी खाना पसंद हैं तो आपको भी ये दालचीनी और लाल मिर्च फ्लेवर्ड की चॉकलेट खानी चाहिए। मैक्सिकन लोगों ने इसे लाल मिर्च और डार्क चॉकलेट के साथ मिलकर बनाया है।

जापान के लोगों को अपने फीगर की इतनी चिंता है कि उन्होंने ग्रीन टी चॉकलेट तक बना डाली है। आपको भी ग्रीन टी पसंद है और आप स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हैं तो आप ग्रीन टी चॉकलेट खा सकते हैं।

ऊंट के दूध से बनने वाली यह चॉकलेट दुबई में मिलती है। इसकी दुबई से ही यह चॉकलेट बनकर पूरे दुनिया में भेजी जाती है।