दूध के साथ खाने पर हानिकारक साबित हो सकती हैं ये 5 चीज़ें, अच्छे स्वास्थ्य के लिए करें हमेशा परहेज

By ललित कुमार | Published: December 5, 2018 07:39 AM2018-12-05T07:39:45+5:302018-12-05T07:39:45+5:30

Next

दूध अपने में एक कम्पलीट फ़ूड मना जाता है, लेकिन फिर कई बार दूध के साथ चीजों का सेवन कर बैठते हैं, जिसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है।

दूध हमारी सेहत के काफी फायदेमंद होता है, इसका सेवन करने से हड्डियों मजबूत होती हैं और हमारी पाचन क्रिया भी बेहतर होती है।

तो चलिए आज हम आपको ऐसी ही कई चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन दूध के साथ भूलकर कर भी नहीं करना चाहिए।

दूध के साथ कभी भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए, अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको एसिडिटी, गैस और उल्टी जैसी परेशानी हो सकती है।

दूध के साथ कभी भी उड़द की दाल का सेवन नहीं करना चाहिए।

अगर आप दूध पी रहे हैं तो इस बात ध्यान रखें कि दूध पीने से पहले और बाद में अन्नास, संतरे जैसे खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए।

दूध के साथ भूलकर भी मछली का सेवन ना करें, इससे आपको गैस, एलर्जी और त्वचा संबंधित बिमारियां हो सकती हैं।

दूध के साथ तला-भुना या नमकीन का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे आपको पाचन संबंधित परेशानी हो सकती है।