नेचुरल ग्लो और बेदाग त्वचा पाने के लिए इन 10 हर्बल ब्यूटी टिप्स को अपनाएं, देखे Pics

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 30, 2019 05:05 PM2019-06-30T17:05:33+5:302019-06-30T17:05:58+5:30

Next

नेचुरल ग्लो पाने के लिए पार्लर जाने की जरूरत नहीं। आप घर बैठे ही प्राकृतिक चीजों के उपयोग से नेचुरल ग्लो पा सकती हैं। आपके घर में मौजूद चेजेओं का इस्तेमाल करें और कुछ ही दिनों में निखरी त्वचा पाएं। यहां जानें 10 आसान हर्बल ब्यूटी टिप्स:

1) कच्चे दूध में नारियल का तेल मिलाकर कॉटन बाल की सहायता से इसे चेहरे पर लगाएं। 2 से 3 मिनट रखें और फिर चेहरा गुनगुने पानी से साफ कर लें। इस प्रोग से स्किन हाइड्रेट होकर मुलायम बनती है।

2) त्वचा मुरझाई हुई लगे तो खीरे के रस में नमक मिलाकर इससे चेहरे को स्क्रब करें। 2 से 3 मिनट मसाज करें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इस प्रयोग से त्वचा के एमृत कोशिकाओं का सफाया हो जाता है।

3) आटे में बादाम तेल की कुछ बूंदें और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। थोड़ा सूखने पर अपने हाथ गीले कर लें और गीले हाथों से इसे चेहरे से निकालें। ये प्रयोग आपको सॉफ्ट त्वचा देगा और फेशियल हेयर से भी छुटकारा दिलाएगा।

4) नींबू के रस में हल्दी मिलाकर लगाएं। चेहरे के कील, मुंहासे, धब्बे, सब निकल जाएंगे। नींबू में त्वचा को लाइट करने के गुण होते हैं और हल्दी इन्फ्लामेटरी, एंटी बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होती है।

5) टमाटर को कद्दूकस कर लें। इसमें गुड़ का पाउडर और गुलाब जल मिला लें। एक तरह का स्क्रब तैयार हो जाएगा। इससे चेहरे की 3 से 4 मिनट स्क्रबिंग करें। इस प्रयोग से स्किन टोन लाइट होती है और नेचुरल ग्लो मिलता है।

6) चन्दन पाउडर में शहद और गुलाब जल मिलाकर एक फेस पैक तैयार कर लें। इसे चेहरे पर लगाएं। सूखने पर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। फेस वॉश करते ही आपको चेहरे पर गुलाबी ग्लो दिखने लगेगा।

7) अनार के जूद में खीरे का रस मिलाकर इसे कॉटन बॉल की मदद से चेहरे पर लगाएं। चाहें तो आप इसे गर्दन पर भी लगा सकते हैं। लगाने के बाद 2 से 3 मिनट रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

8) टमाटर के रस में ग्लिसरीन और चन्दन का पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसे चेहरे पर कॉटन बॉल की सहायता से लगाएं। कुछ देर रखें और फिर चेहरा धो लें। इसके एक ही इस्तेमाल में चमक दिखेगी।

9) मुल्तानी मिट्टी में एलोवेरा मिलाकर लगाने से कील, मुंहासों, दाग-धब्बों, टैनिंग, स्किन के मुरझाने और रूखी त्वचा से भी छुटकारा मिलता है। ये दो चीजों स्किन की कई सारी परेशानियों का अंत करती हैं।

10) अगर आपकी अत्यधिक ऑयली त्वचा है तो ग्रीन टी में एलोवेरा का जूस मिलाकर इसे चेहरे पर लगाएं। ये बाहर के ऑइल को तो दूर करेगा ही, साथ ही त्वचा के भीतर तक जाकर दुबारा ऑइल को आने से भी रोकेगा।