Beauty Tips: 30 की उम्र के बाद जवां दिखने के लिए इस्तेमाल करें ये 7 ब्यूटी प्रोडक्टस, देखें तस्वीरें By संदीप दाहिमा | Published: February 18, 2020 07:24 AM 2020-02-18T07:24:04+5:30 2020-02-18T07:24:04+5:30
Next Next कंसीलर आपके चेहरे के दाग- धब्बे और झाइयों को छुपाती है। इसे लगाने से स्किन स्मूद हो जाती है। इसलिए आपके बैग में ये जरूर होना चाहिए। किसी भी फंक्शन से पहले आप कंसीलर लगाकर रेडी हों ये आपको और आकर्षक बनाएगी।
आपके पास एक अच्छा प्राइमर होना जरूरी है। स्किन को सॉफ्ट लुक देना हो तो खुद के पास अच्छा सा प्राइमर जरूर रखिए। ये आपके लिए फाउंडेशन बेस का काम भी करेगी। इससे मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा।
बिना लिपस्टिक के कोई भी मेकअप अधूरा है। अपने स्किन टोन के मुताबिक अपने पास लिपस्टिक के दो-चार शेड्स जरूर रखें। लिपस्टिक आपके लुक को पूरा करेगी। अगर आप मैट लिपस्टिक यूज कर रही हैं तो अपने साथ लिप बाम भी जरूर कैरी करें। उसे लगाने के बाद ही होठों पर लिपस्टिक लगाएं।
एक उम्र के बाद आंखों का खास ध्यान रखना जरूरी होता है। आंखों के नीचे की स्किन सबसे ज्यादा सेंसटिव होती है। आंखों के नीचे काले घेरे नजर आने लगते हैं। इससे महिलाएं के चेहरे पर समय से पहले ही उम्र का असर नजर आने लगता है। इसीलिए आंखों का लुक खूबसूरत बनाए रखने के लिए ब्रांडेड या अच्छी क्वालिटी की आई क्रीम का इस्तेमाल करें।
स्किन को पोषण की जरूरत होती है। खासकर 30 की उम्र के बाद ये और भी जरूरी हो जाता है। इसलिए अपने बैग में एक बॉडी लोशन जरूर रखें। नहाने के बाद या रात को सोने से पहले हाथ पैर धुलने के बाद लोशन जरूर लगाएं।
मेकअप लगाने से स्किन काफी खूबसूरत नजर आती है, लेकिन यही मेकअप अगर ठीक तरीके से नहीं हटाया जाए तो इससे स्किन को नुकसान भी पहुंच सकता है। इसीलिए मेकअप को स्किन से पूरी तरह से हटाने के लिए मेकअप रिमूवर का भी इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
बाहर निकलने पर सूरज से आने वाली यूवी किरणों से चेहरे की कोमल त्वचा प्रभावित होती है। इससे स्किन को बचाने के लिए महिलाओं को किसी अच्छी सनस्क्रीन क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए।