विराट कोहली बर्थडे स्पेशल: 30 के हुए टीम इंडिया के कप्तान, देखें उनकी Unseen Pics

इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली शादी के बाद आज यानि 5 नवम्बर को अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम में वैसे तो कई खिलाड़ी हुए लेकिन सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी के बाद किसी खिलाड़ी का नाम दर्शकों की जुबान पर रहता है तो सिर्फ विराट का ही नाम है।

विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ।

विराट को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक रहा है, जब विराट करीबन 3 साल के थे तबी से उन्होनें अपने हाथ में बल्ला लेकर अपने पापा को बॉल डालने को कह दिया था।

आज भले ही विराट कोहली इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान हैं लेकिन इससे पहले विराट अंडर -19 के कप्तान भी रह चुके हैं।

विराट की कप्तानी में साल 2008 में भारत ने अंडर -19 वर्ल्डकप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था।

विराट हमेशा से ही अपने पापा प्रेम कोहली के बेहद करीब रहे, भले ही आज उनके पापा इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन विराट आज भी यह मानते हैं कि उनके पापा हर वक़्त उनके साथ हैं।

विराट एक मध्यक्रम के बल्लेबाज होने के साथ साथ दायें हाथ के मध्यम गति गेंदबाज भी हैं।

11 दिसम्बर 2017 में विराट ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से इटली के मिलान नगर में शादी की थी।