Pics: अनुष्का पहुंची मुंबई तो रोमांटिक अंदाज में नजर आए कोहली, मिलते ही लगा लिया गले

बता दें कि विराट और अनुष्का लंबे समय से अपने-अपने काम में व्यस्त होने के कारण मिल नहीं पाए थे।

जहां विराट साउथ अफ्रीका दौरे पर थे, वहीं अनुष्का अपनी फिल्म परी के प्रमोशन और फिल्म सुई-धागा की शूटिंग में व्यस्त थीं।

लेकिन जैसे ही विराट को छुट्टी मिली, उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए अनुष्का भी ब्रेक लेकर मुंबई पहुंच गईं।

विराट और अनुष्का ने पिछले साल 11 दिसंबर को इटली में शादी की थी।

जिसके बाद उन्होंने 21 दिसंबर को नई दिल्ली में और मुंबई में 26 दिसंबर को रिसेप्शन दिया था।