विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर पार किया 76 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा, देखें विराट और अनुष्का की वायरल तस्वीरें

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने गुरुवार को अपने फैंस को अच्छी खबर दी है।

विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर नन्हा मेहमान आने वाला है।

कपल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है, साथ ही सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है।

कोहली ने अनुष्का के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'और तब, हम तीन होंगे! जनवरी 2021 में आ रहा है।'

इस तस्वीर में अनुष्का अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। ये खबर शेयर करते ही सोशल मीडिया में कोहली और अनुष्का को फैंस से जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं।

देश के सबसे चर्चित कपल में शुमार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने दिसंबर 2017 में एक बेहद निजी समारोह में इटली में शादी की थी।

मार्च के अंत से देश में कोरोना वायरस की वजह से घोषित लॉकडाउन के बाद से ही कोहली और अनुष्का मुंबई स्थित अपने घर में होम क्वारंटाइन में रह रहे थे।

इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स के मामले में कई बॉलीवुड सितारे के नाम भी शामिल हैं, जैसे प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण।

हाल ही में कोहली आईपीएल 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी करने के लिए यूएई गए हैं।

कोहली इस समय दुबई में एक हफ्ते की क्वारंटाइन अवधि पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। कोहली इस दौरान होटल के कमरे में ही खुद को फिट रखने के लिए वर्कआउट करते रहे हैं।