सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं ये भारतीय क्रिकेटर्स, मिलियन में हैं फॉलोवर्स, देखें तस्वीरें

हाल ही में सोशल मीडिया पर भारतीय कप्तान विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर विराट कोहली काफी ज्यादा एक्टिव रहने वाले खिलाड़ियों में हैं।

हार्दिक पंड्या भी अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते रहते हैं।

हाल ही में हार्दिक ने अपनी गर्लफ्रेंड नताशा स्टेनकोविच के साथ सगाई की थी, जिसकी वजह से वो काफी चर्चा में बने हुए थे।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के इंस्टाग्राम पर 20.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

सोशल मीडिया पर अक्सर महेंद्र सिंह धोनी अपनी बेटी और वाइफ साक्षी के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

रोहित शर्मा भी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, आज ही उन्होंने भारतीय क्रिकेटर शिवम दुबे और खलील अहमद के साथ फोटो शेयर की है।

रोहित शर्मा अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी और वाइफ के साथ तस्वीरें शेयर करते हैं।