धोनी और साक्षी ने रोमांटिक गाने पर किया डांस, अरमान मलिक ने गाया 'कौन तुझे यूं प्यार करेगा', देखें वायरल तस्वीरें

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी ने रोमांटिक गाने पर बांहों में बांहें डाल कर डांस किया।

महेंद्र सिंह धोनी इस समय काम से दूर अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर धोनी और साक्षी का डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में सिंगर अरमान मलिक धोनी और साक्षी के लिए गाना डेडिकेट करते हैं।

अरमान मलिक ने धोनी के लिए गाना 'कौन तुझे यूं प्यार करेगा' गाया।

जब अरमान धोनी को स्टेज पर बुलाते हैं, तो पहले धोनी आने से मना कर भागने लगते हैं।

फिर सिंगर अरमान उन्हें डांस नहीं करवाने का वादा करते है तब धोनी स्टेज पर आते हैं।

खबरों की माने तो ये इवेंट दिल्ली में हुआ है।