पाकिस्तान पर बड़ी जीत के बाद खुद को नहीं रोक पाए रणवीर सिंह, मैदान में उतरकर कोहली को ऐसे दी बधाई

रविवार को इंग्लैंड के मैनचेस्टर में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की। भारत ने डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर पाकिस्ताबन को 89 रन से करारी मात दी। इस मैच को लेकर पूरे देश में जबरदस्त उत्साह था।

कई बॉलीवुड स्टार्स भी इंडिया को सपोर्ट करने मैनचेस्टर पहुंचे थे। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह जो इस वक्त अपनी फिल्म ‘83’ की शूटिंग कर रहे हैं, भारत-पाकिस्तान का मैच देखने पहुंचे थे।

मैच के दौरान रणवीर थोड़ी देर कॉमेंट्री भी करते नजर आए थे। सूट-बूट पहने रणवीर मैच खत्म होने के बाद स्टेडियम में आते हैं और सबके सामने विराट कोहली को गले लगाकर जीत की बधाई देते हैं। इसके बाद दोनों कुछ बात करते हैं।

इस वीडियो के अलावा भी रणवीर सिंह के कई फोटोज सामने आए हैं। जिसमें उनका जोश काफी दिख रहा है। रणवीर कभी प्लेयर्स के साथ फोटो क्लिक करवा रहे हैं तो कभी कॉमेट्री करते नजर आ रहे हैं।

रणवीर जल्द की वर्ल्ड कप पर आधारित फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। इसमें फिल्म दीपिका पादुकोण भी उनके साथ नजर आएंगी।

सचिन तेंदुलकर के साथ रणवीर सिंह

सौरव गांगुली के साथ रणवीर सिंह

ब्रायन लारा के साथ रणवीर सिंह

वीरेंद्र सहवाग के साथ रणवीर सिंह

हरभजन सिंह के साथ रणवीर सिंह