महेंद्र सिंह धोनी मुंबई में बनवा रहे सी-फेसिंग होम, वाइफ साक्षी ने शेयर की तस्वीर

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ जल्द मुंबई में बस सकते हैं। खुद धोनी की वाइफ साक्षी ने मुंबई में बनाए जा रहे घर की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। इसमें साफ नजर आ रहा है कि उनके घर में अभी काम चल रहा है।

माही विश्व कप-2019 के बाद से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर थे, जिसके बाद 15 अगस्त 2020 को उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। हालांकि वो आईपीएल-13 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते जरूर नजर आए।

लॉकडाउन के बीच महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ रांची स्थित फॉर्महाउस में थे। क्रिकेट में एक सफल करियर के बाद उन्होंने साल 2009 में हरमू रोड पर तीन मंजिला घर खरीदा था। धोनी इस घर में 8 साल तक रहे। साल 2017 में धोनी कैलाशपति फॉर्म हाउस में शिफ्ट हो गए थे।

धोनी का रांची में 7 एकड़ का फॉर्म हाउस है। इसमें उन्होंने एक शानदार बंगला और बाइक-कारों के लिए एक गैराज बना रखा है। धोनी बाकी जमीन पर जैविक खेती करना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने पिछले महीने 8 लाख रुपये का ट्रैक्टर भी खरीदा था।

महेंद्र सिंह धोनी अब मनोरंजन क्षेत्र में भी काम करने जा रहे हैं और पिछले साल धोनी की प्रोडक्शन कंपनी ने एक डॉक्यूमेंट्री लॉन्च की, जिसमें साक्षी कंपनी की प्रबंध निदेशक हैं। इसके लिए धोनी ने अंधेरी में एक ऑफिस भी खरीदा है।

इस सीजन धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी, जिसके बाद फैंस को उम्मीद है कि मही अगला आईपीएल भी खेलते नजर आएंगे।

साक्षी ने नए घर की तस्वीरे शेयर करते हुए लिखा- न्यू होम! 

ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं।

जल्द इस घर का काम पूरा हो जाएगा, जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि परिवार यहां बसेगा।