धोनी ने क्या फिर बढ़ा लिए हैं अपने बाल, क्या है माजरा..जानिए

अपने करियर के शुरुआती दिनों में लुक को लेकर चर्चा में रहने वाले धोनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिनमें वह लंबे बालों के साथ नजर आ रहे हैं।

दरअसल, धोनी ने यह लुक एक चॉकलेट की ऐड के लिए अपनाया है।

इसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। लोग इसे 'लंबे बालों वाले पुराने धोनी' से जोड़ कर देख रहे हैं।

धोनी अपने करियर के शुरुआती दिनों में लंबे-लंबे बाल रखते थे और इसे कई लोगों ने पसंद किया था।

पाकिस्तान की तत्कालीन राष्ट्रपति ने परवेज मुशर्रफ ने भी तब धोनी के हेयर स्टाइल की प्रशंसा की थी।

बता दें कि धोनी श्रीलंका में खेली जाने वाली सीरीज में नहीं खेलेंगे। उन्हें आराम दिया गया है।