जीवा के 5वें जन्मदिन पर साक्षी धोनी ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर, देखकर हो जाएगा प्यार, देखें तस्वीरें

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा आज अपना 5वां जन्मदिन मना रही हैं।

इस मौके पर साक्षी धोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जीवा की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

साथ ही साक्षी धोनी ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें जीवा हाथ हिलाती हुई नजर आ रही हैं।

जीवा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा फेमस है और सब उन्हें बेहद पसंद करते हैं।

साल 2010 में 4 जुलाई को महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी के साथ देहरादून में शादी की थी।

शादी के 5 साल बाद धोनी और साक्षी के घर बेटी जीवा का जन्म हुआ था।

सोशल मीडिया अकाउंट की बात करें तो जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 1.5 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी अक्सर बेटी जीवा के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।