ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले फुटबॉल खेलते दिखे धोनी, युवी ने भी दिखाया जलवा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज से पहले धोनी फुटबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपना लुक बदल लिया है।

सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी की कई फोटोज वायरल हो रही हैं, जिसमें वह फुटबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे पर धोनी का परफॉर्मेंस काफी शानदार रहा था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के 3 वनडे मैचों में अर्धशतक जड़ने वाले धोनी को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' मिला था।

महेंद्र सिंह धोनी के अलावा इस फ्रेंडली फुटबॉल मैच में युवराज सिंह भी नजर आए। धोनी-युवराज के साथ-साथ आदर जैन, अपारशक्ति खुराना, डीनो मोरिया, शशांक खेतान भी फुटबॉल खेलते हुए नजर आए।