IPL 2022: धोनी, कोहली और रोहित शर्मा से आगे निकले टीम इंडिया के ओपनर, इस टीम ने 17 करोड़ में किया रिटेन, देखें लिस्ट

भारतीय टीम के ओपनर केएल राहुल नए संस्करण के लिए सबसे अधिक भुगतान पाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। लखनऊ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी ने INR 17 करोड़ (लगभग 2.3 मिलियन अमेरिकी डॉलर) में रिटेन किया है। 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के विराट कोहली के साथ आईपीएल में संयुक्त रूप से सबसे अधिक भुगतान पाने वाला खिलाड़ी भी बना दिया है। पिछली मेगा आईपीएल नीलामी से पहले 2018 में बेंगलुरु फ्रेंचाइजी द्वारा पूर्व आरसीबी कप्तान को इतनी ही राशि के लिए साइन किया गया था। 

केएल राहुल जो दक्षिण अफ्रीका में चल रही एकदिवसीय सीरीज में भारत का नेतृत्व कर रहे हैं। लखनऊ ने 17 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। वह उस टीम की कप्तानी भी करेंगे। आरपी संजीव गोयनका ग्रुप ने पिछले अक्टूबर में 7,090 करोड़ रुपये (लगभग 94 करोड़ डॉलर) में खरीदा था। 2013 में अपना आईपीएल करियर शुरू करने के बाद, जब उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने खरीदा था। राहुल 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) गए और 2016 में पंजाब फ्रेंचाइजी (तब किंग्स इलेवन पंजाब) ने 11 करोड़ रुपये में खरीदा।

मुंबई इंडियंस (एमआई) के कप्तान रोहित शर्मा (16 करोड़) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा (16 करोड़) के साथ दिल्ली के युवा कप्तान ऋषभ पंत (16 करोड़ ) को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। तीनों खिलाड़ी को 16-16 करोड़ मिले है।

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को 15 करोड़ में खरीदा है। इसके अलावा हार्दिक पांड्या (अहमदाबाद) और अफगान के स्पिनर राशिद खान (अहमदाबाद) भी 15-15 करोड़ में रिटेन हुए हैं। राशिद खान सबसे अधिक कमाई करने वाले विदेशी खिलाड़ी बने। हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेले, वहीं राशिद ने रिलीज़ होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का प्रतिनिधित्व किया था।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान केन विलियमसन रिटेंशन तक सबसे अधिक कमाई करने वाले विदेशी खिलाड़ी थे। लेकिन राशिद खान सबसे आगे निकल गए। केन विलियमसन (SRH) ने 14 करोड़ में खरीदा है। उन्होंने आईपीएल 2021 में डेविड वार्नर की जगह कप्तान मिड सीजन के रूप में लिया था। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कप्तान संजू सैमसन (14 करोड़) को भी उनकी फ्रेंचाइजी ने उसी कीमत पर रिटेन किया। उन्होंने पिछले संस्करण में भी टीम का नेतृत्व किया था।

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान एमएस धोनी, जो अपना अंतिम सीजन खेल रहे हैं। टीम ने 12 करोड़ में रिटेन किया। मुंबई इंडियंस (MI) ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 12 करोड़ में ही रिटेन किया। पंजाब किंग्स (PBKS) ने आईपीएल 2022 मेगा नीलामी से पहले सिर्फ दो खिलाड़ियों को रिटेन किया था और उनमें से एक भारत के खिलाड़ी मयंक अग्रवाल थे। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने विस्फोटक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (12 करोड़) को भी बरकरार रखा क्योंकि फ्रेंचाइजी ने अपने महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस और कप्तान इयोन मोर्गन को जाने दिया।