IPL 2021: सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं बल्कि इस सीजन आईपीएल में इन पर भी रहेगी नजरें, जानें वजह

अनुष्का शर्मा - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा आईपीएल में चर्चा में बनी रहती हैं। विराट और अनुष्का ने 2017 में शादी की और हाल ही में यह जोड़ी माता-पिता भी बने हैं।

संजना गणेशन - मुंबई इंडियंस के प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने हाल ही में खेल प्रस्तोता संजना गणेशन से शादी की। अब IPL में बुमराह के प्रदर्शन के बाद अगर संजना सुर्खियों में आईं तो आश्चर्य नहीं होगा।

नतासा स्टैंकोविक - हार्दिक पांड्या ने 2020 की शुरुआत में सभी को चौंका दिया। लॉकडाउन के दौरान, हार्दिक और नताशा ने भी परिवार के कुछ सदस्यों की उपस्थिति में शादी की और अब उनका अगस्त्य नामक एक छोटा बेटा भी है।

नश्री वर्मा - धनश्री वर्मा ने हाल ही में भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल से शादी की। इन दोनों को सोशल मीडिया पर फैंस से ढेर सारा प्यार मिलता रहता है।

कैंडिस वार्नर - सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर की पत्नी हमेशा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। वार्नर के साथ उनका टिक-टिक वीडियो फैंस के बीच खूब वायरल होते रहे हैं।

जस्सिम लोरा - अमेरिकी मॉडल जसीम लोरा की शादी आंद्रे रसेल से हुई है। वह रसेल को सपोर्ट करने के लिए अक्सर मैदान पर आती रहती हैं।